फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rising gold and silver prices lead to preference for lightweight jewelry.

संशोधित: सोना-चांदी के बढ़ते दाम से हल्के गहनों को मिली प्राथमिकता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rising gold and silver prices lead to preference for lightweight jewelry.
करनाल। त्योहार का सीजन आने पर महंगाई के साथ सोने-चांदी के भाव में महंगाई देखने को मिल रही हैं। ऐसे में ग्राहक अब त्योहारों व शादियों के लिए हल्के गहने बनवाने की तैयारी में जुट चुके हैं। हर दिन बदलते के दाम को देखकर लोग अब खरीददारी शौक के बजाय निवेश के रूप में करना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक हल्के गहनों में कंगन, कानों के झुमके और चांदी की पायल सबसे अधिक बनवाना पसंद कर रहे हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,63,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव करीब 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया जा रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना भी करीब 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है।
विज्ञापन


-महंगाई के बीच ग्राहक छोटे गहनों पर कर रहे फोकस
कारोबारी सचिन गुप्ता ने बताया कि अब सोने के दाम बढ़ने से ग्राहक हल्के वजन, कम कैरेट और छोटे आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। पहले जहां बड़े वजन के हार, चूड़ी और अन्य आभूषणों की मांग रहती थी, वहीं अब हल्की चेन, अंगूठी, कानों के छोटे आभूषण और हल्के डिजाइन अधिक पसंद किए जा रहे हैं। चांदी में भी छोटी वस्तुओं और निवेश के लिए खरीदारी का रुझान बना हुआ है। पुराने सोने को बदलकर नया आभूषण लेने की प्रवृत्ति भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-सामान्य वर्ग शादियों के लिए बनवा रहे गहने
कोराबारी संजीव मलिक ने बताया कि सोने के दाम अधिक होने के कारण ग्राहक चांदी में अधिक निवेश करना पसंद कर रहे हैं। अब लोग शादी के लिए सोने के हल्के वजन वाले गहने और चांदी के अधिक आभूषण खरीद रहे हैं। शादी व त्योहार का सीजन शुरु होने से पहले ही ग्राहक छोटे निवेश पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इसके साथ ही सामान्य वर्ग के लोग अपने बच्चों की शादियों के लिए गहनों को बनवाने पर अधिक जोर दे रहे हैं।

वर्तमान और पिछले वर्ष की कीमत
धातु
2025 के अंत का भाव
23 अगस्त 2026 का भाव
24 कैरेट सोना
1,33,099 10 ग्राम (करीब)
1,63,240 10 ग्राम (करीब)

22 कैरेट सोना
1,21,919 10 ग्राम
1,49,000 10 ग्राम
चांदी
2,29,433 किलो
2,77,000 किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed