{"_id":"682e4044e8850d7a250c624f","slug":"two-couples-arrested-for-demanding-rs-1-lakh-after-getting-trapped-in-honey-trap-karnal-news-c-18-knl1008-651833-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हनी ट्रैप में फंसा एक लाख रुपये मांगे, दो दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हनी ट्रैप में फंसा एक लाख रुपये मांगे, दो दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
- कॉल कर बना ली अश्लील वीडियो, मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं 11 मामले
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेक्टर-4 थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के एक मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले एक व्यक्ति को मीठी बातों में फंसाया, फिर वीडियो कॉल के जरिये उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। बाद में उसे ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये मांगे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चारों आरोपियों को दशहरा ग्राउंड के पास से काबू कर लिया। इनके पास से वीडियो बनाने वाला मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गुरप्रीत के खिलाफ पहले से डकैती, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस जैसे संगीन धाराओं के करीब 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
39 हजार रुपये वसूल कर फिर मांगे रुपये
जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी श्रीपाल चौधरी ने शिकायत दी थी कि कुछ महिलाओं ने पहले उससे फोन पर बात की और फिर वीडियो कॉल कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इसके बाद उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने पीड़ित से 39 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करवा लिए। बार-बार रुपयों की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।
भागने की फिराक में थे आरोपी
सेक्टर-4 चौकी प्रभारी राजन सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई और शनिवार को दशहरा ग्राउंड के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान गुरप्रीत, कोमल, विशाल और जसविंद्र के रूप में हुई है। चारों सेक्टर-4 के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के समय वह भागने की फिराक में थे।