फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two cars collide on GT Road, 13 people including women injured

Karnal News: जीटी रोड पर दो कारें टकराईं, महिलाओं सहित 13 लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two cars collide on GT Road, 13 people including women injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। जीटी रोड पर कोहंड गांव के समीप स्काॅर्पियो व फॉर्च्यूनर कारों की टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों में सवार दो महिलाओं सहित 13 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे किया। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो कई बार पलटी।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर रात पानीपत निवासी स्कॉर्पियो सवार युवक नए साल का जश्न मनाकर मनाली से पानीपत लौट रहे थे। उस गाड़ी में सात युवक सवार थे। वहीं दूसरी गाड़ी फॉर्च्यूनर में गाजियाबाद का परिवार था। जो वैष्णो माता के दर्शन कर लौट रहे थे। कोहंड के समीप फॉर्च्यूनर में सवार लोगों ने एक ढाबे पर खाना खाया और फिर गाड़ी में सवार होकर जब जीटी रोड पर चढ़ने लगे तो तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी कई फुट ऊपर उठी और सड़क पर कई पलटी खाई। उसमें सवार सात युवक घायल हो गए। फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। जिन्हें पानीपत के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed