फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two brothers were stabbed by neighbouring youths following an argument.

Karnal News: कहासुनी पर पड़ोसी युवकों ने किया हमला, दो भाइयों को चाकुओं से गोदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were stabbed by neighbouring youths following an argument.
घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे परिजन स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। निगदू गांव में शनिवार रात को पड़ोसियों से कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। पड़ोस में रहने वाले युवकों ने दो सगे भाइयों विक्रांत व रुद्र और एक पड़ोसी को चाकुओं और गंडासियों से हमला कर घायल कर दिया। पेट में चाकू लगने से विक्रांत की हालत गंभीर है। रुद्र के भी चाकुओं के कई घाव हैं। उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर सख्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित परिवार के अनुसार रुद्र घर के बाहर खड़े थे। पड़ोस के कुछ युवकों ने बेवजह गालियां देनी शुरू कर दीं। छोटे भाई के बताने पर विक्रांत मौके पर पहुंचे और आरोपियों से गालियां देने का कारण पूछा। इस पर 5-6 युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उनके पेट में चाकुओं से कई वार किए। वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। भाई रुद्र और परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। रुद्र को भी चाकू लगे। बीचबचाव के लिए आए एक अन्य व्यक्ति के सिर पर भी हमलावरों ने गंडासी मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें करनाल रेफर कर दिया गया। परिजन के अनुसार विक्रांत के पेट में गहरे घाव होने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रुद्र और दूसरे घायल की हालत काबू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना निगदू प्रभारी सतीश ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।


-----
चार दिन पहले हुआ था दादी का निधन, शोक में डूबा था परिवार

परिजन ने बताया कि परिवार पहले से ही शोक में था। चार दिन पहले विक्रांत की दादी का निधन हुआ था। घटना के समय घर में चौथे की रस्म चल रही थी। विक्रांत परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। वह लाडवा के एक सेलर में काम सीख रहे हैं। घटना के दिन छुट्टी पर घर आए थे। अस्पताल में मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर रोष जताया। उनका आरोप है कि हमलावर पड़ोस के ही निवासी हैं और घटना के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। स्थानीय पार्षद और गांव के गणमान्य लोग भी अस्पताल पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed