फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two brothers entered the Visa Consultant's office and fired four shots

Karnal News: वीजा कंसल्टेंट कार्यालय में घुस दो भाइयों पर किए चार फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two brothers entered the Visa Consultant's office and fired four shots
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। मेन बाजार गुरुद्वारा-गोंदर रोड पर मंगलवार को ट्रैक्टर एजेंसी के सामने वीजा कंसल्टेंट कार्यालय में बैठे भाइयों पर नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फरार हो गए। फायरिंग में वीजा कंसल्टेंट को दो गोलियां लगीं और भाई बाल-बाल बचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोलियों के खोल बरामद किए। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
वारदात शाम 5:40 बजे की है। दो गोली लगने से घायल हुए वीजा कंसल्टेंट बलबीर सिंह ने बताया कि नकाबपोश तीन बदमाश पहले उसके कार्यालय में आए, लेकिन बिना कुछ पूछे लौट गए। कुछ मिनट बाद नकाबपोश दोबारा आए और फायरिंग शुरू कर दी। नकाबपोश बदमाशों ने करीब चार राउंड फायर किए। जिसमें बलबीर सिंह को एक गोली जांघ में लगी और पार हो गई। दूसरी गोली बाजू को छूती हुई निकल गई। उनके भाई पर भी बदमाशों ने फायर किया लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी अजायब सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल बलवीर सिंह को निसिंग के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के पश्चात करनाल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर डीएसपी असंध गौरव फौगाट और सीआईए इंचार्ज भी पहुंचे। फाॅरेंसिंग टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे देने को कहा था, लेकिन तुम नहीं माने...

दूसरी बार जब नकाबपोश बदमाश कार्यालय के अंदर आए तो उनमें से एक ने कहा कि तुमसे पैसे देने को कहा था, लेकिन बात नहीं मानी। इसके बाद गोलियां चला दीं। पुलिस के मुताबिक अभी जांच जारी है। माना जा रहा है कि मामला लेनदेन का हो सकता है।





- बलबीर सिंह का स्टडीज वीजा व टूर एंड ट्रैवल एजेंट का काम है। फिलहाल उनकी हालत खतरे के बाहर है। गोली चलने की वजह रुपयों का लेनदेन है, जिसकी जांच जारी है।
- गौरव फौगाट, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed