फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two brothers died in accident

Karnal News: हादसे में दो भाइयों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
two brothers died in accident
काछवा (करनाल)। काछवा रोड पर नहर पुल के डिवाइडर से टकराने से कार सवार दो भाइयों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी। सोनीपत के बजाना कलां गांव निवासी प्रशांत (21) और उसका छोटा भाई साकेत (17) सोमवार को करनाल आए थे। काछवा रोड पर उनके चाचा की खेल अकादमी है। वह कार में सवार होकर अकादमी जा रहे थे इसी दौरान किसी कारण कार अनियंत्रित हो गई और नहर के डिवाइड से टकरा गई। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों भाई पढ़ाई करते थे। उनके पिता असंध रोड पर एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed