फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two bikes collided, plumber died

Karnal News: दो बाइक टकराई, प्लंबर की गई जान

Sun, 07 May 2023 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 07 May 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, plumber died
घरौंडा रेस्ट हाउस के पास हुआ सड़क हादसा, मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस घरौंडा के पास शनिवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में कालरो गांव निवासी प्लंबर राम निवास की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कालरो निवासी ईशम सिंह ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चचेरा भाई राम निवास प्लंबर का काम करता है। वह पांच मई को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम के लिए घरौंडा गया था। उन्हें करीब 10 बजे सूचना मिली की उसके भाई रामनिवास का घरौंडा रेस्ट हाउस के पास एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पाकर वे पहले घरौंडा अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि रामनिवास को ज्यादा चोट लगने के कारण उन्हें करनाल ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद वे करनाल के सरकारी अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्हें अस्पताल के अंदर रामनिवास का दोस्त मनदीप वासी रायपुर जट्टान मिला। उसने बताया कि वह भी उसके साथ प्लंबर का कार्य करता है और वह भी एक्सीडेंट के समय अलग मोटरसाइकिल पर उसके पीछे चल रहा था। उसकी मोटरसाइकिल को एक अन्य तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed