फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two arrested for murder of a youth sitting in a car

Karnal News: कार में बैठे युवक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for murder of a youth sitting in a car
करनाल। पुराना बस अड्डा के पीछे कार में दोस्त के साथ बैठे लक्ष्य की चाकू और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों गांव डींगर माजरा निवासी गुरलाज उर्फ शानू और गांव गगसीना निवासी पुनीत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। सीआईए-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर को लक्ष्य अपने दोस्त के साथ पुराना बस अड्डा के पीछे कार में बैठा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उस पर लाठी-डंडों, चाकुओं और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। लक्ष्य की वीरवार को चंडीगढ़ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर थाना शहर में हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य युवकों की पहचान करने का प्रयास करेगी। साथ ही पुरानी रंजिश की वजह और हमले में इस्तेमाल हथियारों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed