{"_id":"668207de49289b11950dd2e6","slug":"two-and-a-half-thousand-new-people-will-get-social-security-pension-from-today-karnal-news-c-18-knl1008-420884-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ढाई हजार नए लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन आज से मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ढाई हजार नए लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन आज से मिलेगी
विज्ञापन
डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में जिलास्तरीय लाभ वितरण समारोह में बांटे अधिकार व स्वीकृति पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में रविवार की शाम जिला समाज कल्याण, कल्याण और पंचायत विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण किया गया। जिले में 2500 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण पहुंचे।
उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री ने लाभ वितरण शुरू किया।
कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभ वितरण के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ स्वरूप विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, उपायुक्त उत्तम सिंह, एडीसी अखिल पिलानी, जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, डीएसडब्ल्यूओ कृष्णा भारद्वाज ने लाभार्थियों को अधिकार पत्र व स्वीकृति पत्र वितरित किए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजनाओं के लाभ वितरण शुरू कराते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पहली जुलाई से प्रदेश के तीनों योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ मिलेगा तथा लाभ की राशि सीधा बैंक खाते में जमा होगी।
विज्ञापन
घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण व इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने 2500 बुढ़ापा, दिव्यांग, विधवा, विधुर योजना के तहत मौके पर पेंशन योजना का लाभ दिया है। इन लाभार्थियों को एक जुलाई से सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल पाएगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के 26 लाभार्थियों को प्लॉट खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि का लाभ दिया है। डॉ बीआर आंबेडकर नवीनीकरण आवास योजना के तहत 26 लाभार्थियों को 80-80 हजार रुपए की राशि का लाभ दिया है।
जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी ने जिले के अंतर्गत तीनों योजनाओं के लाभार्थियों के बारे में जानकारी दी।
20 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रही राशि
इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि सरकार ने मई 2022 में वृद्धावस्था सम्मान भत्ते को प्रो-एक्टिव मोड पर शुरू किया था। तब से अब तक दो लाख 32 हजार वृद्धजनों का भत्ता स्वत: शुरू किया जा चुका है। इस समय 20 लाख से अधिक बुजुर्गों को 605 करोड़ रुपये की राशि प्रतिमाह प्रदान की जा रही है, जबकि पिछली सरकार के शासनकाल में वर्ष 2014 में 13 लाख लाभार्थी थे, जिनको 135 करोड़ रुपये मासिक दिए जाते थे।
मुख्य अतिथि व अतिथियों ने कार्यक्रम के मंच पर बुढ़ापा पेंशन के लाभार्थी खेड़ीमानसिंह निवासी जैनमती, रावर निवासी कृष्ण, कुटेल से बलजीत सिंह, बस्तली से पुरुषोत्तम शर्मा, डाचर से सिंदर सिंह, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी शामगढ़ से कुलदीप सिंह, बस्तली से कर्म सिंह, डाचर से पंकज, औंगद से महिंद्र, पेंशन के लाभार्थी बुटान खेड़ी से राखी, शामगढ़ से सरोज, विधुर पेंशन के लाभार्थी टिकरी से रामधन, बीबीपुर जाटान से दलबीर सिंह आदि को दिया गया। तो मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बल्हेड़ा से देवी सिंह, बुधराज, सुभाष, अमरकली, साहब सिंह को एक-एक लाख रुपये की राशि का लाभ दिया।
डॉ बीआर आंबेडकर नवीनीकरण आवास योजना के तहत गांव सालवन से पवन कुमार, गुढा से रेखा देवी, थल से पूजा देवी, फरीदपुर से मीरा, कुटेल से मीनू, बेगमपुर से अंग्रेजों, लालुपुरा से अनीता, चंद्रो से मांगेराम, गढ़ी बीरबल से अंकित, बरसालू से बिंदो देवी और फफड़ाना से रेखा देवी आदि शामिल है।