फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused who were running away snatching mobile phone were caught

Karnal News: मोबाइल छीन भाग रहे दो आरोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused who were running away snatching mobile phone were caught
करनाल। प्लंबर के हाथ से मोटरसाइकिल पर आए दो युवक मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने लोगों व पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जिनके पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

चोचड़ा गांव निवासी अनिल कुमार ने रामनगर थाना पुलिस को बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। वह अपने चाचा के साथ शाम साढ़े छह बजे करनाल शहर से काम खत्म करके मोटरसाइकिल पर अपने गांव की तरफ जा रहा था। कैथल पुल से नीचे उतरते ही एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर काछवा रोड की तरफ भाग गए। जिसके बाद उन्होंने उनका पीछा किया। उसके चाचा ने उसी दौरान पुलिस को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद उसने आमजन व डायल 112 की टीम के साथ मिलकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने अपना नाम भानू निवासी लागरो वाली गली गुरुद्वारा के सामने सराफा बाजार निसिंग व दूसरे ने अपना नाम दीपक निवासी गोशाला रोड निसिंग बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed