फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The number of dengue patients rose from 19 to 34 in a month.

Karnal News: एक महीने में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 19 से 34

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The number of dengue patients rose from 19 to 34 in a month.
करनाल। बारिश के बाद डेंगू का डंक तेज होता जा रहा है। सितंबर की शुरुआत तक जिले में डेंगू के 19 मरीज थे लेकिन इसके बाद करीब एक महीने में 15 नए मरीज सामने आने से संख्या बढ़कर 34 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह अक्तूबर को जारी डेंगू बुलेटिन में एक और मरीज की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष अब तक डेंगू से जिले में किसी मरीज की मौत नहीं हुई और न ही किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सामने आए 34 मरीजों में से 17 डिस्चार्ज हो चुके, जबकि 17 मरीजों का ओपीडी स्तर पर उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को डेंगू के 93 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए लिए गए। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनवरी से अब तक जिले में 9798 डेंगू सैंपल की जांच की गई।
विज्ञापन

--
घर-घर सर्वे में मिल रहा लार्वा
मंगलवार तक 12,544 घरों की जांच की गई, जिनमें 77 घरों में लार्वा मिला और 35 को नोटिस दिए गए। अब तक 14,01,127 घरों को सर्वे के दायरे में लिया जा चुका है। इनमें 6290 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिला और 2075 को नोटिस दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। शहरी क्षेत्र में 29 और ग्रामीण क्षेत्र में 150 टीमें इस अभियान में लगी हुई हैं। विभाग का फोकस लार्वा मिलने वाले स्थानों को चिन्हित करने के साथ उन्हें खत्म कराने पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अक जिले में डेंगू के 34 मरीज सामने आए हैं और स्वाइन फ्लू के 53 मरीज मिले हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। लोगों से अपील है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित सफाई रखें। बुखार, शरीर में दर्द या अन्य लक्षण होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से सलाह लें। - डॉ. अनु शर्मा, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed