{"_id":"6ac6b4192c886b672109bb45","slug":"new-members-of-the-jat-mahasabha-must-submit-bank-documents-by-the-15th-karnal-news-c-18-knl1018-1008033-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जाट महासभा के नए सदस्यों को 15 तक देने होंगे बैंक दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जाट महासभा के नए सदस्यों को 15 तक देने होंगे बैंक दस्तावेज
विज्ञापन
करनाल। जाट महासभा करनाल ने जनवरी, 2021 से अब तक सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों से अपने सदस्य होने के सत्यापित बैंक दस्तावेज 15 अक्तूबर तक जमा कराने की अपील की है। महासभा के महासचिव चरण सिंह मलिक ने कहा कि सदस्य जाट भवन सेक्टर-12 या रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी जिला करनाल के कार्यालय में दस्तावेज जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। सदस्यों से निर्धारित स्थान पर दस्तावेज जमा करवाकर सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि सदस्यता से संबंधित रिकॉर्ड को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संधारित किया जा सके। महासचिव ने सदस्यों से समय सीमा का ध्यान रखते हुए आवश्यक दस्तावेज जमा कराने का आग्रह किया।
जाट महासभा में प्रधान पद के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। सर्वसम्मति से पूर्व प्रधान भूपेंद्र लाठर के उम्मीदवार की घोषणा किए जाने का एक पक्ष विरोध कर रहा है। कॉलेजियम में दूसरे जिलों और प्रदेशों के मतदाताओं के नाम दर्ज होने पर भी आपत्ति जताई गई थी। इस मुद्दे को लेकर दूसरे पक्ष की ओर से कई पंचायतें और धरना-प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इसी विवाद के बीच महासभा की ओर से नए सदस्यों के दस्तावेज मांगे जाने को सदस्यता रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया के तौर पर बताया गया है।