फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two accused surendered, one arrested

एएसआई गिरफ्तार, आरोपी पिता-बेटी का सरेंडर, पांचवें दिन शव का संस्कार

Fri, 14 Feb 2014 12:22 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 14 Feb 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
two accused surendered, one arrested
बहुचर्चित अंतरजातीय विवाह मामले में सुसाइड करने वाले अखिल चौहान के शव का आखिरकार घटना के पांच दिन बाद वीरवार को संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रशासन के दबाव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, दूसरी ओर मामले दो मुख्य आरोपियों ने सीजेएम अमित गर्ग की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें एक अखिल चौहान की पत्नी प्रिया वर्मा है तो दूसरे प्रिया के पिता विजय वर्मा। वहीं एक आरोपी एएसआई को रात साढ़े आठ बजे गिरफ्तार किया गया। अदालत ने दोनों को मामले की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम को सौंप दिया।

अदालत ने प्रिया को दो दिन और विजय वर्मा को चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मोबाइल फोन, अन्य दस्तावेज और कार की बरामदगी के लिए रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन


अखिल के संस्कार के बाद किया सरेंडर
अखिल के अंतिम संस्कार के बाद 10 बजकर 35 मिनट पर प्रिया और उसके पिता विजय ने सीजेएम अमित गर्ग की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस दौरान इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। करीब पचास मिनट तक पिता-पुत्री कोर्ट में रहे। इस दौरान सीजेएम ने प्रिया को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।  जबकि पिता विजय वर्मा को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके पश्चात एसआईटी ने कोर्ट के कांफ्रेस हाल में दोनों से गहनता से पूछताछ की और पिता-पुत्री के ब्यान दर्ज किए। कोर्ट में जाते वक्त पुलिस कर्मियों ने मीडिया कर्मियों से बातचीत नहीं करने दी गई। अखिल पक्ष के वकील कर्ण सिंह राणा, मनोज कुमार, नरेश बराणा, अशोक सिरसी, हरीश आर्य, संदीप शर्मा और निर्मल सिंह ने कहा कि वे इस मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

माडल टाउन में संस्कार, भारी पुलिस बल तैनात
अखिल के शव का संस्कार मॉडल टाउन शिव पुरी में किया गया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए
चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 

समाज के लोगों को अंतिम संस्कार की खबर तक नहीं दी गई थी। प्रशासन ने लोगाें के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने से पहले ही अखिल के शव को उसके परिजनों के साथ श्मशान पहुंचाया और कड़े प्रबंधों के बीच संस्कार कराया। सुसाइड के पांचवें दिन मृतक अखिल चौहान के शव को सुबह सात बजकर 50 मिनट पर पोस्टमार्टम हाउस से पुलिस की मौजूदगी में रोड कालोनी स्थित घर ले जाया गया।

जैसे ही अखिल का शव घर पहुंचा तो उसकी मां समेत सभी महिलाएं फूट-फूट कर रोने लगी। इस गमगीन माहौल में मौजूद सभी की आंखें नम थी। करीब एक घंटे के बाद माडल टाउन स्थित शिवपुरी में अखिल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रशासन ने यह कार्य इतनी चौकसी से किया कि परिजनों और कुछ नजदीकी लोगों को ही इसकी भनक लग पाई।

गुपचुप तरीके से परिवार को संस्कार के लिए मनाया
अखिल के संस्कार के बाद प्रशासन ने चैन की सांस ली। प्रशासन ने बुधवार रात बेहद गुपचुप तरीके से एक पक्ष को मृतक के संस्कार के लिए मना लिया था। शहर और समाज के लोगों को इस बारे में भनक तक नहीं लगी। जैसे ही लोगों को संस्कार के बारे में पता चला तो लोगों ने श्मशान घाट और अखिल के घर पर पहुंचना शुरू कर दिया। संस्कार के बाद शहर में पिछले चार दिन से चला आ रहा तनाव काफी हद तक कम हो गया है।


ऐसे हुआ संस्कार

सुबह सात बजकर 50 मिनट पर पोस्टमार्टम हाउस से शव निकाला
आठ बजकर पांच मिनट पर घर पहुंचा
नौ बजकर पांच मिनट पर घर से शव यात्रा चली
नौ बजकर 35 मिनट पर माडल टाउन शिवपुरी में हुआ संस्कार
नौ बजकर 50 मिनट पर सभी लोग शिवपुरी से निकले

 प्रदर्शनकारियों को किया दो फाड़
प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखते हुए प्रशासन ने बेहद चालाकी से इन्हें दो फाड़ कर दिया था। प्रशासन ने एक पक्ष को संस्कार के लिए मना लिया था जबकि युवाओं का दूसरा पक्ष गिरफ्तारी तक संस्कार नहीं करने करने की मांग पर अड़ा था। इन युवा प्रदर्शनकारियों ने वीरवार तक गिरफ्तारी नहीं होने तक नीलोखेड़ी में नेशनल हाईवे जाम की चेतावनी दी थी। यहां तक की मृतक की मां और पिता भी आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े थे। राजेंद्र आर्य दादूपुर तथा एडवोकेट हरीश आर्य सहित अन्य लोगों ने मांग करते हुए कहा कि इस मामले में गहनता से जांच की जाए। जिन पुलिस कर्मियों ने आरोपी पुलिस कर्मियों को छुट्टी दी। उनकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed