फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused of stealing transformer goods arrested, have committed 90 incidents

ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के दो आरोपी काबू, 90 वारदातें दे चुके अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing transformer goods arrested, have committed 90 incidents
करनाल। खतों में रखे ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस की सीआईए असंध टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई राज्यों में करीब 90 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सीआईए असंध के इंचार्ज रामफल ने बताया कि उनकी टीम ने धर्मवीर उर्फ गट्टू व बुगदेव निवासी गांव राजमार्ग पुरा थाना अतरौली (अलीगढ़, यूपी) को अलीगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों ऊधम सिंह व थान सिंह निवासी गांव राजमार्ग पुरा के साथ मिलकर करनाल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ट्रांसफार्मर चोरी की 33 वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें थाना बुटाना क्षेत्र से 7, थाना निसिंग क्षेत्र से 11 व थाना असंध क्षेत्र से 15 वारदातों को अंजाम दिया गया था। ट्रांसफार्मर चोरी के एक मामले में 92 किलो तांबे की क्वाइल बरामद की है। आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। ये सर्दी के मौसम में ही ट्रांसफार्मरों से क्वाइल चोरी करते थे।
विज्ञापन

दिन में रेकी, रात को चोरी
आरोपियों ने बताया कि उनमें से एक सदस्य पहले दिन में रेकी कर ऐसे ट्रांसफार्मर को चुनता था जो सड़क के नजदीक हो। फिर सभी उस ट्रांसफार्मर को देखते थे। इसके बाद रात को अन्य साथी उसके पास जाते थे और बिजली की लाइन काटकर ट्रांसफार्मर को खोलकर या काटकर उसमें से क्वाइल चोरी करते थे।
विज्ञापन

यूपी, दिल्ली व राजस्थान में भी कर चुके चोरी
आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व दिल्ली के अलग-हिस्सों में ट्रांसफार्मर चोरी की करीब 50-55 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दो आरोपी उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ जेल में सजा काट रहे हैं। जिनको भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed