फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused of land grabbing arrested

Karnal News: जमीन पर कब्जा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 19 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused of land grabbing arrested
जमीन पर कब्जा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
करनाल। शहर के यमुना विहार में प्लाटों पर कब्जा करने वाले दो आरोपियों रमेश और विशाल को रामनगर थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किए गए हथियार बरामद किए जाएंगे। यमुना विहार के अनिल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 16 नवंबर को आरोपी रमेश निवासी रामनगर और विशाल निवासी प्रेम नगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके प्लाटों पर कब्जा करने की कोशिश की थी। मामले में राम नगर थाना पुलिस ने टीम प्रभारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में दोनों को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रमेश के खिलाफ पहले भी छह आपराधिक केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन में दो, थाना शहर में दो, सदर और कुंजपुरा थाना में एक-एक केस दर्ज है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed