फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused of drug trafficking arrested

नशीले पदार्थों की तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two accused of drug trafficking arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस ने दो नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चूरापोस्त व गांजापत्ती बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ क्षेत्र से संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए। बुधवार को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इंद्री की सिला मार्केट निवासी अशोक कुमार नशे का आदी है और वह नशीला पदार्थ बेचने का भी धंधा करता है। पुलिस ने इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट आशीष कौशिक को दी। वार्ड की पार्षद नीलम कुमारी के पति अनिल कुमार उर्फ काका को भी मौके पर बुलाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अशोक कुमार के घर पर रेड मारी गई। पार्षद प्रतिनिधि की उपस्थिति में घर की तलाशी ली तो रसोई से बर्तन में काले रंग का मिश्रण तथा एक डिब्बी की पैकिंग सहित 32 ग्राम अफीम और करीब 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। इसके अलावा अन्य संदिग्ध मिश्रण भी पाया गया। आरोपी को पकड़कर इंद्री थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में तरावड़ी थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक के बारे में सूचना मिली। पता चला कि तरावड़ी के वार्ड आठ की डोडवा कॉलोनी निवासी राजकुमार गांजापत्ती बेचने की फिराक में है। इस पर रेडिंग पार्टी ने संभावित ठिकाने की ओर जाल बिछाने की कोशिश की, तभी संदिग्ध युवक पुलिस को देख खिसकने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट विकास गुप्ता के समक्ष उसकी तलाशी ली तो पॉलिथीन में लिपटी 895 ग्राम गांजापत्ती बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed