फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tuition fees of girls and SC students in graduation waived

Karnal News: स्नातक में लड़कियों और एससी विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस माफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Tuition fees of girls and SC students in graduation waived
- अन्य सभी मद कराने होंगे जमा, नौ जून तक 100 रुपये शुल्क के साथ करा सकते हैं पंजीकरण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेज में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने इस बार बेटियों और एससी श्रेणी के विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस माफ की है। जबकि अन्य सभी मदों का उन्हें भुगतान करना होगा। राजकीय और एडेड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में फीस जमा करने की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है।

राजकीय महाविद्यालयों में केवल वार्षिक फीस केवल एक मद में और ऑनलाइन माध्यम से ही ली जाएगी। जबकि सेल्फ फाइनेंस और एडेड महाविद्यालयों में फीस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में जमा होगी। यहां विद्यार्थियों के पास किस्त में फीस देने की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन


कॉलेजों में स्नातक की दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों को 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। दाखिला प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बार सख्ती भी की गई है। ऐेसे में पोर्टल पर एक बार पंजीकरण होने के बाद आवेदक का नाम, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। पूरे शिक्षा सत्र में इसी दर्ज रिकार्ड के अनुसार ही कार्य होगा। कॉलेजों में इस बार भी नई शिक्षा नीति के तहत दाखिला दिया जाएगा। विदित हो कि दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ जून तक जारी रहेगी। विद्यार्थी आवेदन में 10 जून तक सुधार कर सकते हैं। वहीं महाविद्यालयों में 15 जून तक विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटे हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


---

किस कॉलेज में कितनी सीटें

राजकीय कॉलेज
सीट

राजकीय पीजी कॉलेज
1750

राजकीय कॉलेज मटक माजरी
745

राजकीय कॉलेज असंध
320

राजकीय कॉलेज घरौंडा
520

राजकीय कॉलेज निगदू
240

राजकीय कॉलेज तरावड़ी
300

राजकीय महिला कॉलेज रेलवे रोड
960

राजकीय कन्या कॉलेज बसताड़ा
260

राजकीय कन्या कॉलेज जुंडला
260

राजकीय कॉलेज बस्तली
240

राजकीय कन्या कॉलेज पाढ़ा
240

कुल

5835

--

एडेड कॉलेज

कॉलेज

सीट

दयाल सिंह कॉलेज
1443

डीएवी कॉलेज

1295

गुरु नानक खालसा कॉलेज
840

केवीए डीएवी कॉलेज
1267

कुल

4845





विभाग के निर्देश पर इस बार भी राजकीय संस्थानों में एससी विद्यार्थियों और सभी छात्राओं की ट्यूशन फीस शून्य रहेगी। जबकि उन्हें अन्य सभी मदों का भुगतान करना होगा। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन नौ जून तक कर सकते हैं।
- डॉ. विवेक रंगा, प्रिंसिपल, राजकीय महिला कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed