फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck overturns after hitting 11 KV pole in Assandh in Karnal

Karnal: असंध में 11 केवी के खंभे से टकराकर ट्रक पलटा; 3400 मुर्गियों की मौत, हैचरी मालिक की शिकायत पर केस दर्ज

Wed, 07 Feb 2024 12:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, असंध (करनाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, असंध (करनाल) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

करनाल में मुर्गियों से भरा ट्रक 11 केवी के बिजली के खंभे टकरा गया। इस हादसे में 3400 मुर्गियों की मौत हो गई। ट्रक में फार्म से 3564 मुर्गियां लोड की थी। पुलिस ने हैचरी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Truck overturns after hitting 11 KV pole in Assandh in Karnal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करनाल के असंध के सालवन गांव के पास सड़क किनारे खड़े 11 केवी के बिजली के खंभे में एक मुर्गियों से भरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और बाद में ट्रक पलट गया। जिस कारण ट्रक में लोड 3564 मुर्गियों में से 3400 मुर्गियों की मौत हो गई। हैचरी मालिक ने चालक पर शराब के नशे में ट्रक चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
हेमराज सेल्स हेड कल्याण हैचरी करनाल के मालिक हेमराज ने सालवन चौकी पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनका एक ठेका अजय मुर्गी फार्म के साथ सालवन में चल रहा है। चार फरवरी को उन्होंने इस फार्म से 3564 मुर्गियां एक ट्रक में लोड किया था। उन्होंने मुर्गियों को लेकर जाने के लिए एक ट्रक बुक किया। जिसका चालक हकीकत नगर रेलवे रोड जींद निवासी सौरव कुमार था। रात को कंपनी के कर्मचारियों ने ट्रक में सभी मुर्गियां लोड करवा दी थी।
विज्ञापन


जब चालक ट्रक लेकर पहुंचा तो उसने पहले से ही शराब पी रखी थी। वह नशे की हालत में था। ऐसे में फार्मर व कंपनी के कर्मचारियों ने ट्रक चालक को आराम से ट्रक ले जाने की हिदायत दी लेकिन चालक ने किसी की एक न सुनी और बड़ी तेज रफ्तार से ट्रक को लेकर वहां से निकल गया। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि चालक ने सालवन गांव के पास ही सड़क किनारे खड़े एक 11 केवी के बिजली के खंभे में टक्कर मार दी है और वह पलट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण 3564 मुर्गियों में से 3400 मुर्गियां मर गई है। हैचरी मालिक ने चालक पर लापरवाही से ट्रक चलाने के कारण सड़क हादसे में 3400 मुर्गियों की मौत होने आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें मालिक ने कंपनी का करीब 10 लाख रुपये का नुकसान बताया है। वहीं, मालिक ने नुकसान की भरपाई चालक व ट्रक मालिक से करवाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने हैचरी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed