फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck mechanic cheated of Rs 14 lakh in the name of sending him abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर ट्रक मेकेनिक से 14 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Truck mechanic cheated of Rs 14 lakh in the name of sending him abroad
करनाल। विदेश भेजने का झांसा देकर ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक मैकेनिक रवि से 14 लाख रुपये की ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया था। यूक्रेन का फर्जी वीजा दिखाकर नेपाल और बाद में बाकू व कतर तक पहुंचाया लेकिन किसी देश में काम नहीं दिलाया। पैसे वापस मांगे तो धमकाया। वर्ष 2024 के मामले में सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने ब्रास गांव निवासी देविंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूल रूप से पालम कॉलोनी निवासी पीड़ित रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-4 ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक मैकेनिक का काम करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात गांव ब्रास निवासी देविंद्र राणा उर्फ काला से हुई। जो टायर पंक्चर का काम करता है। उसने रवि से कहा कि वह विदेश भेजने का काम करता है। उसे 10 दिन के भीतर हंगरी भेज सकता है। खर्च करीब 14 लाख रुपये होगा।
विज्ञापन



रवि ने पहले मना कर दिया। बाद में देविंद्र उनके पिता से मिला। उन्हें विश्वास में लेकर कहा कि सात लाख अभी देने होंगे और बाकी बाद में। पैसे लेने के बाद देविंद्र रवि को 5 अप्रैल, 2024 को यूक्रेन का नकली वीजा दिखाकर दिल्ली ले गया। वहां करीब एक महीने तक उसे रखा गया और फिर नेपाल ले जाकर कहा गया कि यहीं से टिकट करवा कर यूक्रेन भेज देंगे। नेपाल में तीन दिन तक रखा। टिकट की बात टालता रहा। तीन जुलाई को रवि को वापस दिल्ली बुला लिया। चार जुलाई को उसे बाकू भेज दिया गया। 17 दिन तक वह वहीं रहा, फिर उसे कतर भेजा गया, जहां वह 15 दिन रहा। इसके बाद कहा गया कि अब काम नहीं है, वापस जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 अगस्त, 2024 को रवि फिर से बाकू पहुंचा। देविंद्र ने उससे कहा कि अब पहले बाकी के सात लाख रुपये दो, तभी आगे काम होगा। रवि ने घर फोन किया, जिसके बाद उसके पिता ने देविंद्र को पैसे दे दिए। पैसे लेने के बाद देविंद्र ने रवि और उसके परिवार से संपर्क तोड़ दिया। रवि को भारत लौटने पर मजबूर होना पड़ा। वह 27 अगस्त को दिल्ली और फिर घर लौटा। इसके बाद पुलिस में शिकायत की।





घर जाकर पैसे मांगे तो धमकी दी
भारत लौटने के बाद रवि जब देविंद्र के घर गया और पैसे लौटाने को कहा तो वह टालमटोल करता रहा। 5 मार्च, 2025 को रवि अपनी मां के साथ देविंद्र के घर गया। वहां उसकी पत्नी ने दुर्व्यवहार किया। बाद में देविंद्र ने फोन पर रवि को धमकाया कि पैसे नहीं लौटाए जाएंगे। अकेले में मिलना, तुझे देख लूंगा। रवि की शिकायत पर जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा करनाल ने पाया कि आरोपी ने धोखाधड़ी व विश्वासघात किया है। इसके आधार पर थाना सेक्टर 32-33 पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed