फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck broke 13 poles, three transformers, power failure

Karnal News: ट्रक ने तोड़े 13 खंभे, तीन ट्रांसफार्मर, बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
Truck broke 13 poles, three transformers, power failure
- 11 केवी की एलटी लाइन व 300 मीटर एचटी लाइन प्रभावित, बिजली निगम का 14 लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन

- बिजली निगम का दावा, वीरवार दोपहर तक लाइन होगी चालू, नुकसान हुआ ज्यादा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के मुख्य बाजार, पुरानी मार्केट, दयालपुरा व कलंदरी गेट सहित कई इलाकों की बिजली आपूर्ति मंगलवार रात 12 बजे से बाधित है। बुधवार देर शाम तक दुकानदारों के इनवर्टर भी बंद हो गए, इस कारण से मुख्य बाजार की करीब 60 दुकानों की बत्ती गुल हो गई। दुकानदारों का कहना है कि बिजली आपूर्ति न होने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार देर रात कमेटी चौक से गुजरते हुए तीन ओवरलोड ट्रकों ने पुराने बस स्टैंड पावर हाउस की 11 केवी की 300 मीटर हाईटेंशन लाइन व करीब 400 मीटर लो टेंशन तार को तोड़ दिया। यह घटना रात करीब 12 बजे एक डंपर में बिजली की एचटी लाइन उलझने के कारण हुई। इस कारण से बिजली के 13 खंभे व तीन ट्रांसफार्मर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना को अंजाम देकर तीनों डंपर रात को ही यहां से निकल गए। इस दौरान उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जबकि मुख्य बाजार की पुलिस पोस्ट व चौकी इस रोड पर पड़ती है।
विज्ञापन

बिजली लाइन के टूटने से कमेटी चौक पर बिजली निगम की ओर से दोनों ओर रस्सी बांधकर एक साइड से लोगों की आवाजाही बंद की गई। इस कारण से मुख्य बाजार के रास्ते से गुजरने वाले राहगीर दिनभर परेशान रहे। निगम के कर्मचारी दिनभर लाइनों को दुरुस्त करने तथा क्रेन के माध्यम से बिजली के खंभों को दोबारा से खड़े करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक बने परेशानी
ऐसी ही घटना पिछले सप्ताह रेलवे रोड पर हुई थी। उस समय तलवार चौक के पास धान के ओवरलोड ट्रक ने बिजली की एलटी लाइनों व टीवी की केबल तारों को तोड़ दिया था। उस दौरान भी बिजली निगम को करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ था। मंगलवार को ओवरलोड वाहन के बाजार में घुसने से यह घटना हुई। इस कारण से बिजली निगम का करीब 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है जिसमें तीन ट्रांसफार्मर व 12 खंभे टूट गए हैं।

ओवरलोड वाहनों पर नहीं लग रही लगाम
दुकानदारों का कहना है कि सरकार व जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद ओवरलोड वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। रोजाना मोबाइल लोकेशन या फिर पुलिस नाकों से बचते हुए ओवरलोड वाहन शहर के बीच से गुजर रहे हैं। यह वाहन कभी बिजली लाइन तो कभी यातायात को बाधित कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की नाक तले ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं। इस पर न तो आरटीए तथा न पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है। बिजली व यातायात बाधित होने से दुकानदारों का काफी नुकसान हो रहा है।



मुख्य बाजार के रास्ते से मंगलवार देर रात ओवरलोड ट्रक ने बिजली निगम की एचटी व एलटी लाइनों को तोड़ दिया। इस कारण से 200 केवी के दो ट्रांसफार्मर व 400 केवी का एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना में 13 खंभों व 11 केवी की 300 मीटर एलटी लाइन व एलटी लाइन का भी नुकसान हुआ है। ओवरलोड ट्रक बिजली निगम के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। इस घटना से निगम का करीब 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। वीरवार सुबह तक मुख्य बाजार की बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
- कुलदीप, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed