फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Troubled by his wife and in-laws, the young man committed suicide

Karnal News: पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर युवक ने की थी आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Troubled by his wife and in-laws, the young man committed suicide
- परिजनों को मिला सुसाइड नोट, कई नाम हुए उजागर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पिंगली चौक क्षेत्र निवासी राजपाल ने पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या की थी। राजपाल का मौत से पूर्व लिखा सुसाइड नोट परिजनों को मिल गया है। जिसने कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पिंगली चौक निवासी बिजेन्द्र ने थाना रामनगर में शिकायत देकर छोटे भाई राजपाल की आत्महत्या के मामले में ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि राजपाल फर्नीचर की दुकान में पॉलिश का काम करता था, पिछले कुछ समय से वह तनाव में था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी नीलम चार महीने से अपने मायके सहारनपुर में रह रही थी। जिसकी वजह से राजपाल मानसिक तनाव में आ गया। चार मई को दोपहर 2:30 बजे उसके भाई राजपाल ने अपने घर के बंद कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन मंगलवार सुबह उनके बड़े भाई राजेंद्र को सफाई के दौरान एक कॉपी मिली जिसमें सुसाइड नोट दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उस सुसाइड नोट में नीलम, उसकी साली ममता, ममता का पति गोल्डी, आरती, भूषण (नीलम का भाई), नीलम की मां व हकीकत नगर निवासी अंकुश (नीलम का कथित धर्म भाई) के नाम थे। मृतक ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि इन लोगों ने उससे रुपयों की मांग की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिस कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस को सुसाइड नोट सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed