फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Troubled by a woman, a young man committed suicide by swallowing poisonous substance

Karnal News: महिला से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Troubled by a woman, a young man committed suicide by swallowing poisonous substance
- लिव इन में रहने के बाद ऐंठती रही रुपये, मना करने पर दुष्कर्म का कराया केस
विज्ञापन

- फिर समझौते के लिए मांगे साढे तीन लाख रुपये
- नहीं देने पर पीड़ित के छोटे भाई पर भी दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सदर थानाक्षेत्र में एक शादीशुदा महिला युवक के साथ लिव इन में रहकर रुपए ऐंठती रही। बाद में जब युवक ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो उसके खिलाफ घरौंडा थाने में केस दर्ज करा दिया और समझौता करने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। जब युवक रुपये नहीं दे सका तो आरोपी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा पीड़ित के छोटे भाई पर भी केस दर्ज करा दिया और पांच लाख रुपये मांगने लगी। इससे परेशान होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। संदीप के दो छोटे बच्चे हैं।
रतनगढ़ निवासी जय कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके दो लड़के और एक लड़की है। बड़ा बेटा संदीप बाइक खरीदने और बेचने का काम करता था। पिता ने बताया कि उसके बेटे संदीप की गोहाना की रहने वाली किरन से करीब दो साल पहले जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे थे। कुछ समय बाद महिला संदीप को रुपयों के लिए ब्लैकमेल करने लगी। संदीप उसे रुपये देता रहा मगर जब और रुपये देने से इंकार कर दिया तो किरण ने घरौंडा थाने में संदीप के खिलाफ 25 जुलाई 2023 को दुष्कर्म की शिकायत दे दी। पुलिस की कार्रवाई के डर से युवती ने 3.50 लाख रुपये देकर समझौता कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संदीप के पिता ने 1.50 लाख और दो लाख रुपये के दो चेक किरण को दे दिए मगर ये चेक बाउंस हो गए। उसके बाद आरोपी महिला ने अपनी बेटी की तरफ से संदीप के छोटे भाई अरुण के खिलाफ 26 अगस्त को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में पीड़ित और आरोपी पक्षों को तीन दिन पहले महिला थाने बुलाया गया था, जिसके बाद संदीप और उसके परिजनों ने रामनगर थाने में जाकर 15 नवंबर का समय महिला थाने में जाने के लिए मांगा। मृतक के पिता का आरोप है कि जब वह रामनगर थाने से बाहर निकल रहे थे तो किरण और उसके परिवार के लोग आ गए और संदीप को धमकाते हुए पांच लाख रुपये मांगने लगे। जिसके बाद घर जाकर संदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया मगर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मैं बच्चों को छोड़कर जा रहा हूं, मेरी मौत की जिम्मेदार किरण...
मैं संदीप गांव रतनगढ़ का रहने वाला हूं। आज बहुत दुखी होकर अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर जा रहा हूं। मेरी मौत का कारण किरण और उसका पूर्व पति संदीप है। जिन्होंने मुझसे रुपये लिए हैं। बाद में जब मैंने रुपये देने से मना कर दिया तो उन्होंने मेरे खिलाफ घरौंडा थाने में मुकदमा करा दिया। समझौते के लिए उन्होंने मेरे से चेक ले लिए। जब चेक क्लियर नहीं हुए तो किरन ने अपनी बेटी की ओर से थाने में केस दर्ज करा दिया। मैं रुपये देने में असमर्थ हूं। इसकी रिकॉर्डिंग भी मेरे पास है। प्रशासन मेरे परिवार को सुरक्षित रखे। जय सीताराम, लव यू डैड, मुझे माफ करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed