फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   trouble with cold

कड़ाके की ठंड से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
trouble with cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घना कोहरा छाये रहने से मंगलवार को भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। पिछले 24 घंटे की तुलना में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी कोहरा छाये रहने की संभावना है। उसके बाद मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। 27 से 30 जनवरी के बीच हवा की गति बढ़ने से कोहरा छंटने व धूप निकलने के आसार बनेंगे।
हालांकि कड़ाके की ठंड कायम रहेगी। कृषि विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी डॉ. एसपी तोमर ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों के कारण इस बार सर्दी की अवधि बढ़ सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। आने वाले दिनों में इसका असर मैदानी इलाकों में पड़ेगा। बर्फीले पहाड़ों से उत्तरी-पश्चिमी शुष्क हवाएं जोर पकड़ सकती हैं। जिसके चलते जनवरी के अंत तक तापमान कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन

ये रही तापमान की स्थिति
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.0 व न्यूनतम 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह शत प्रतिशत व दोपहर को 93 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 9.6 एमएम रहा। हवा की औसत गति 1.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व सोमवार को अधिकतम तापमान 11.8 व न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 25 जनवरी को अधिकतम तापमान 11.5 व न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed