फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Triple engine government will benefit: Manohar

ट्रिपल इंजन सरकार का मिलेगा फायदा : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Triple engine government will benefit: Manohar
करनाल। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल शनिवार को करनाल में रुके। यहां उन्होंने शहर के कई प्रमुख उद्यमियों से चाय पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोई एजेंडा नहीं था। गरीब तबके के विकास के लिए उद्यमियों से चर्चा की गई है, उनकी समस्याएं भी जानी गई हैं। उन्होंने जहां भी ट्रिपल इंजन सरकार बनी है, वहां निश्चित तौर पर योजनाओं को फायदा निचले पायदान तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शनिवार की शाम शहर के प्रेम प्लाजा पहुंचे। यहां कार्यकारी जिलाध्यक्ष ब्रज गुप्ता ने उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम की जानकारी किसी को नहीं दी गई थी, लेकिन लिबर्टी ग्रुप के शम्मी बंसल, जेवीडी के भरत भूषण कपूर, ओपीएस के कैलाशचंद्र गुप्ता आदि कई प्रमुख उद्यमियों को बुलाया गया था। बंद कमरे में उद्यमियों के साथ केंद्रीय मंत्री ने बातचीत की। बताते हैं कि उद्यमियों से स्थानीय गरीब तबके के लोगों को अपने उद्यमों में रोजगार मुहैया कराने पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें उद्यमियों ने सहमति भी जताई।
विज्ञापन

बाद में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विभिन्न वर्गो के साथ मिलना जुलना होता रहता है। आज उद्यमियों से चाय पर बातचीत बेहतर माहौल में हुई है। पार्टी विस्तार के लिए कुछ सामान्य विषय निकले हैं, सभी ने सहयोग करने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो उनकी समस्याएं व सुझाव आए हैं, वह नोट कर लिए हैं, कुछ केंद्र व कुछ राज्य से संबंधित है, वह निस्तारित होंगी। उन्होंने सोनीपत में मुंडलाना के मंडलाध्यक्ष की घटना को लेकर वह बोले कि इसका संज्ञान लूंगा, जो दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी। पंजाब में मंदिर पर ग्रेनेड हमले पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को अलर्ट रहना चाहिए, नहीं रहेंगे, तो जनता जवाब देगी। ट्रिपिल इंजान सरकार जहां भी बनी है, वहां जनता का जीवन स्तर, रहनसहन बेहतर हुआ है, हरियाणा में भी बेहतर होगे।

चुनाव में कांग्रेस की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने एक ही जवाब दिया कि नाच न जाने-आंगन टेढ़ा। यू-ट्यूब से गन कल्चर को प्रमोट करने वाले गाने हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाज में सोशल मीडिया आदि का उद्देश्य होना चाहिए कि समाज में कोई विकृति पैदा न हो, जो ऐसा करेंगे। ब्यूरो
इस मौके पर भूषण गोयल, अमित गुप्ता, राज कुमार गोयल, पंकज गोयल, बोबी बंसल, सुशील जैन, विजय सेतिया, प्रवीण गोयल, कृष्ण लाल तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed