{"_id":"67d1def1d79ecf4fe60d6c89","slug":"triple-engine-government-again-in-karnanagar-bjps-dominance-karnal-news-c-18-knl1008-600959-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्णनगरी में फिर ट्रिपल इंजन सरकार, भाजपा की धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्णनगरी में फिर ट्रिपल इंजन सरकार, भाजपा की धाक
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्णनगरी में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बन गई है। करनाल नगर निगम, असंध और नीलोखेड़ी नगरपालिका में भाजपा का परचम लहराया है, तो इंद्री में भाजपा को झटका लगा है। नगर निगम करनाल में भाजपा प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा को 25359 मतों से कड़ी शिकस्त दी है। वहीं नीलोखेड़ी में भाजपा प्रत्याशी सनमीत कौर आहूजा, असंध में भाजपा प्रत्याशी सुनीता अरडाना विजयी रही हैं। असंध में निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार पाल ने भाजपा प्रत्याशी जसपाल बैरागी को हरा दिया है।
नगर निगम करनाल के चुनाव के लिए सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विधायक जगमोहन आनंद सहित कई विधायकों की प्रतिष्ठा भी दांव पर थी। यहां भाजपा प्रत्याशी रेणुबाला गुप्ता और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा के बीच सीधा मुकाबला था। हालांकि चुनाव के दौरान शहरी सरकार की सियासत को बिरादरियों में बांटने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन जब मतगणना के परिणाम आए तो इसका कोई खास असर नहीं दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव की मतगणना बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। नगर निगम करनाल में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रेनू बाला गुप्ता ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा को 25359 मतों से हराया। मेयर पद के चुनाव के लिए 147210 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें से रेनू बाला गुप्ता को 83630 मत प्राप्त हुए जबकि मनोज वधवा को 58271 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश कुमार रघुवंशी को 2327 व निर्दलीय प्रत्याशी यश गोयल को 1461 मत प्राप्त हुए और नोटा को 1521 मत मिले।
विज्ञापन
नीलोखेड़ी नगरपालिका के चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी सनमीत कौर आहूजा को 4983 मत मिले हैं, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेम मुंजाल को 1412 मतों के अंतर से हराया। प्रेम मुंजाल को 3571 मत मिले हैं। वहीं असंध नगरपालिका के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता अरडाना ने 4631 मत लेकर 1430 मत प्राप्त करने वाली निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया बोहत को 3221 मतों से हराया है। वहीं, इंद्री में भाजपा को करारा झटका लगा है, यहां निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार पाल ने बाजी मार ली है। राकेश कुमार पाल ने 4863 मत लेकर भाजपा प्रत्याशी जसपाल बैरागी को 952 मतों से हरा दिया है, जसपाल बैरागी को 3911 मत मिले हैं।