फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Travel on National Highway 44 to become more expensive from tonight, toll tax hiked by Rs 5 to 45.

Karnal News: आज रात से नेशनल हाईवे-44 पर सफर होगा महंगा, पांच से 45 रुपये तक बढ़ा टोल टैक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Travel on National Highway 44 to become more expensive from tonight, toll tax hiked by Rs 5 to 45.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/घराैंडा। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मंगलवार रात 12 बजे से सफर करना महंगा हो जाएगा। टोल टैक्स के रूप में अब वाहन चालकों को पांच रुपये से लेकर 45 रुपये तक अतिरिक्त वहन करने होंगे। एनएचएआई की ओर से बसताड़ा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरों को एक अप्रैल से लागू करने का फैसला लिया है।

ऐसे में अब करनाल से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को अब टोल टैक्स के रूप में पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा। चार पहिया वाहन से एक तरफ की यात्रा में इस टोल पर पहले 185 रुपये देने पड़ते थे अब उन्हें 190 रुपये का भुगतान करना होगा। इसी तरह से अप एंड डाउन में 280 रुपये के बजाय 290 रुपये लगेंगे। इसी तरह 7 एक्सेल से ऊपर के काॅमर्शियल वाहन को एक तरफ के 30 रुपये और अप एंड डाउन में 45 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन


एनएचएआई की ओर से मासिक पास की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को कार के लिए अधिकतम 6395 और 7 एक्सेल से ऊपर के वाहनों को 41315 रुपये देने होंगे। इनमें 160 रुपये से लेकर 1020 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल की दरें बढ़ने से निजी वाहनों का सफर महंगा होने के साथ-साथ माल ढुलाई का किराया भी बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा बस और ट्रक के लिए भी टोल महंगा हुआ है। अब इसका बोझ बढ़े किराये के रूप में जनता पर पड़ेगा। बसताड़ा टोल प्लाजा से 24 घंटे में 65 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।


20 किमी परिधि वालों के लिए 350 रुपये में बनेगा मासिक पास
एनएच अधिकारी भानू प्रताप के अनुसर, टोल टैक्स के रेट में वृद्धि सालाना एग्रीमेंट के तहत होती है। अधिसूचना में कुछ वाहनों और स्थानीय लोगों को रियायत रखी गई है। रोजाना टोल से निकलने वाली स्कूली बसों के लिए मासिक पास बन सकेगा। इसी तरह से टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वालों के लिए नॉन कॉमर्शियल वाहन का मासिक पास 350 रुपये में बनेगा। पहले इसकी दरें 340 रुपये थी, इसमें 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

बसताड़ा टोल प्लाजा पर नई दरें लागू होने के बाद इतना आएगा

वाहन


एक तरफ

अप एंड डाउन

मासिक पास
टोल रेट
2026/2025/अंतर 2026/2025/अंतर 2026/2025/अंतर
कार, जीप, वैन 190/185/5
290/280/10

6395/6235/160
एलसीवी, एलजीवी 310/300/10
465/455/10

10330/10075/255
बस, ट्रक
650/635/15
975/950/25

21640/21110/530
थ्री एक्सेल काॅमर्शियल 710/690/20
1060/1035/25 23610/23025/585
4 से 6 एक्सेल
1020/995/25 1525/1490/35 33940/33100/840
7 एक्सेल से ऊपर 1240/1210/30 1860/1815/45 41315/40295/1020
(टोल दरें रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed