फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trala driver dies in a horrific accident, dead body taken out in a quarter of an hour

भीषण हादसे में ट्राला चालक की मौत, पौने घंटे में बाहर निकाला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Trala driver dies in a horrific accident, dead body taken out in a quarter of an hour
121: जीटी रोड़ पर अचानक टायर फटने की वजह से ट्रक के पीछे से आ रहा क्षतिग्रस्त हुआ ट्राला।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल(तरावड़ी)। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। आगे चल रहे ट्रक का टायर फटने पर अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा तेज रफ्तार ट्राला ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्राले का कैबिन चकनाचूर हो गया और ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। कैबिन में फंसे मृतक के शव को क्रेन की मदद से पौने घंटे बाद निकाला जा सका।
हादसे में घायल राजस्थान के बीकानेर निवासी बाबू शाह का करनाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि मृतक चालक राजस्थान के जलालापुर निवासी कमल (27) के शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। घायल बाबू शाह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बाबू शाह ने बताया कि वे झारखड़ के रामगढ़ राबी से ट्राला में लोहा लोड कर गोबिंदगढ़ मंडी पंजाब के लिए चले थे। ट्राला कमल चला रहा था। सुबह करीब चार बजे जैसे ही वे तरावड़ी के नजदीक पहुंचे आगे चल रहे यूपी नंबर के ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनका ट्राला पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त भी कि चालक कमल कैबिन में ही फंस गया। जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके आवाज सुनकर राइस मिलों से भागकर आए मजदूर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास की राइस मिल के मजदूर व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल हालत में दोनों को तरावड़ी के अस्पताल में लेकर गए। जहां से उन्हें करनाल रेफर कर दिया। नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

वाहनों की लगी लंबी कतार
टक्कर लगने से ट्राला में पीछे लदा लोहा भी खिसक कर आगे आ गया था। कैबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। पुलिस ने सरकारी क्रेन की मदद से केबिन को सीधा करके चालक के शव को बाहर निकाला। केबिन सीधा करने में करीब पौने घंटे का समय लग गया। इस दौरान जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed