फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trains on the Ambala-Delhi track are delayed for hours, increasing the problems of rail passengers.

Karnal News: अंबाला-दिल्ली ट्रैक पर ट्रेनें घंटों लेट, रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Mon, 03 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 03 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Trains on the Ambala-Delhi track are delayed for hours, increasing the problems of rail passengers.
करनाल। उत्तर रेलवे के अंबाला-दिल्ली रेल ट्रैक पर पिछले कई दिनों से ट्रेनों की आवाजाही समय पर नहीं हो रही है। ट्रेनों के घंटों की देरी से आने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को सचखंड एक्सप्रेस, नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल, मालवा एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस नियत समय से 2 से 3 घंटे तक देरी से आईं। इसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुबह से ही परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दिल्ली और कुरुक्षेत्र की दिशा में जाने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बच्चों और बुजुर्गों को लंबा इंतजार और भी थका देने वाला साबित हुआ। ट्रेनों के देरी से आने के कारण प्लेटफार्मों पर एक ही समय पर कई ट्रेनों की भीड़ लग गई। स्थिति यह रही कि यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने तक में परेशानी हुई। कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी, जबकि कुछ ट्रेनों में भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोगों को दरवाजों के पास खड़ा होना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed