फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trains cancelled, buses left, disasters faced, waited

19. रक्षाबंधन से एक ट्रेनें रद्द, कम पड़ीं बसें, झेली आफत, किया इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Trains cancelled, buses left, disasters faced, waited
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रक्षाबंधन से एक दिन पहले करनाल से होकर जाने वाली अधिकांश ट्रेनें रद्द रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। यात्रा रद्द होने के साथ ही सैकड़ों यात्रियों को टिकट लौटाने के लिए भी कतार में खड़े होना पड़ा। दूसरी ओर सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है, लेकिन लोगों की भीड़ के कारण इंतजाम नाकाफी साबित हुए। यही कारण है कि बसों में चढ़ने के लिए दिनभर मारामारी मची रही। स्थिति यह रही कि निशुल्क यात्रा की आस लिए बस स्टैंड पहुंची महिलाएं घंटों भटकती रहीं। इस दौरान कुछ महिलाओं को बसों में धक्के खाने पड़े तो कुछ को निराश होकर लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार पंजाब में किसान आंदोलन के कारण शनिवार को अधिकतर रेलगाड़ियां रद्द हो गईं। इस दौरान पूर्व सूचना नहीं होने के कारण सैकड़ों महिलाएं और अन्य यात्री रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं रेलगाड़ियां रद्द होने से टिकट आरक्षण केंद्र पर रिफंड के लिए कतार लगी रही। दोपहर तीन बजे तक रेलवे की ओर से करनाल स्टेशन पर करीब 40 हजार रुपये रिफंड किए जा चुके थे। करीब 185 यात्रियों ने टिकट रद्द करवाया। इसके बाद भी शाम तक लोग स्टेशन पर ट्रेन और टिकट रिफंड के लिए जूझते रहे। विदित हो कि करनाल रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन में कुल 52 रेलगाड़ियां रुकती हैं, जबकि शनिवार को दोपहर ढाई बजे तक डाउन में तीन गाड़ियां व अप की ओर केवल दो यात्री गाड़ियां ही गुजरीं। इनमें एक गाड़ी-बीकानेर-हरिद्वार थी। यात्रियों ने गाड़ियों के बारे में जानना चाहा लेकिन स्थानीय अधिकारियों की ओर से सही जानकारी भी नहीं उपलब्ध हो सकी। कोई पंजाब में किसान आंदोलन को ट्रेनें रद्द होने की वजह बताता रहा तो कोई दिल्ली में ओएचई तार टूट जाने व ट्रैक पर जलभराव को कारण बताता रहा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहीं रद्द
04078 दिल्ली एसएफ स्पेशल पठानकोट-पुरानी दिल्ली गाड़ी रद्द
04665 अमृतसर इंटरसिटी नई दिल्ली-अमृतसर गाड़ी रद्द
01058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गाड़ी रद्द
02920 मालवा एसएफ स्पेशल श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डा. आंबेडकर नगर गाड़ी रद्द
04011 होशियारपुर एक्सप्रेस स्पेशल पुरानी दिल्ली-होशियारपुर गाड़ी रद्द
04068 शान-ए-पंजाब एसएफ स्पेशल अमृतसर-नई दिल्ली रद्द
04033 जम्मू मेल स्पेशल पुरानी दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा गाड़ी रद्द
04034 जम्मू मेल स्पेशल श्री माता वैष्णो देवी कटरा-पुरानी दिल्ली गाड़ी रद्द
02422 पूजा एसएफ स्पेशल जम्मूतवी-अजमेर गाड़ी रद्द
ये ट्रेनें हुईं लेट
02421 पूजा एसएफ स्पेशल अजमेर-जम्मूतवी गाड़ी निर्धारित समय रात्रि 11.28 बजे की बजाय पांच घंटे देरी से पहुंच बताई गई
01842 गीता जयंती स्पेशल कुरुक्षेत्र-खजूराहो का निर्धारित समय से 2 घंटे 19 मिनट देरी से पहुंची
08310 संबलपुर स्पेशल जम्मूतवी-संबलपुर गाड़ी अपने निर्धारित समय से 10 घंटे 34 मिनट लेट
01841 गीता जयंती स्पेशल खजुराहो-कुरुक्षेत्र चार घंटे 33 मिनट लेट रही
02715 सचखंड स्पेशल हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर जंक्शन निर्धारित समय दोपहर 1.07 बजे की बजाय पांच घंटे लेट
04718 बीकानेर स्पेशल हरिद्वार-बीकानेर अपने निर्धारित समय रात्रि 8.50 की बजाय 16 मिनट देरी से बताई गई
02311 नेताजी एसएफ स्पेशल हावड़ा-कालका गाड़ी निर्धारित समय रात्रि 11.04 की बजाय 20 मिनट देरी
01077 झेलम स्पेशल पूने-जम्मूतवी अपने निर्धारित समय रात्रि 12.08 की बजाय 21 मिनट लेट
अमृतसर-कटिहार ट्रेन की टिकट करवाई थी। अचानक गाड़ी रद्द होने से रिफंड करवाने आए हैं। बहुत जरूरी काम से जाना था। सैकड़ों यात्री परेशान हैं।
-विष्णु, समस्तीपुर-बिहार।
शान-ए-पंजाब गाड़ी की टिकट करवाई थी। ऐन वक्त पर गाड़ी रद्द हो गई। दिल्ली से पैसेंजर गाड़ी से करनाल पहुंचे। टिकट के पैसे वापस लेने के लिए स्टेशन पर समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेम।
132 में से 125 बसों का संचालन
रोडवेज डिपो में 132 बसें हैं, जिनमें से 125 बसें मार्गों पर चलाई गईं। पुराने बस अड्डे पर दिल्ली व चंडीगढ़ के काउंटर पर महिलाओं को समय पर बस नहीं मिलने से इंतजार करना पड़ा। इन दोनों मार्गों के लिए जो भी बस आई यात्री उस पर टूट पड़ते। बसों में खचाखच भीड़ रही। महिलाओं ने खड़े होकर सफर किया।
यात्रियों में आपस में बहस
पुराना बस अड्डे पर पानीपत के काउंटर पर निशुल्क यात्रा के तहत कुछ महिलाएं बस में चढ़ीं तो सीटों पर बैठे यात्रियों की उनसे बहस हो गई। यात्रियों ने उन्हें सीट नंबर लाने के लिए कहा। इस तकरार में महिलाएं नीचे उतर गईं।
सरकार ने रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है लेकिन बस तो मिलनी चाहिए। दो बच्चों को साथ लेकर अड्डे पर पहुंची लेकिन समय पर चंडीगढ़ के लिए बस नहीं मिली।

-अंजू देवी।
रक्षाबंधन पर चंडीगढ़ जाना है। बसों में इतनी भीड़ है कि पांव रखने की जगह नहीं मिल रही। खिड़की में भी महिलाएं खड़ी हैं। बसों की संख्या कम है।
-चंद्र देवी।
125 बसें मार्गों पर चला दी हैं। काउंटर पर सवारियां मिलते ही गाड़ी तैयार की जा रही हैं। कर्मचारी मुस्तैदी से जिम्मेदारी निभा रहे हैं। किसी यात्री को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-रविशंकर, ड्यूटी इंस्पेक्टर, करनाल रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed