फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Train accident in Karnal, Containers fell from a moving goods train, tracks and power lines broke

करनाल में ट्रेन हादसा: चलती मालगाड़ी से सात कंटेनर गिरे, ट्रैक व बिजली लाइन टूटी, अमृतसर रेल सेवा प्रभावित

Tue, 02 Jul 2024 11:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Jul 2024 11:53 AM IST
सार

करनाल में तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से कंटेनर गिर गए। रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Train accident in Karnal, Containers fell from a moving goods train, tracks and power lines broke
ट्रेन हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल के तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर अंबाला से दिल्ली की ओर जा रही रन थ्रू मालगाड़ी के पिछली बोगी के पहिए ट्रैक से उतर गए। जिसके कारण मालगाड़ी से सात कंटेनर ट्रैक पर गिर पड़े। सात कंटेनरों में से एक कंटेनर ओएचई पिलर से टकरा गया। जिससे ओएचई लाइन टूट गई और रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। हादसे की सूचना के बाद करनाल जीआरपी और आरपीएफ की टीम में घटना स्थल पर पहुंची। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे डाउन ट्रैक अंबाला से दिल्ली की ओर खाली कंटेनरों से लदी मालगाड़ी जा रही थी। जब मालगाड़ी तरावड़ी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तो मालगाड़ी की पिछली बोगी के पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए। मालगाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रैक से पहिए उतरने के बाद भी ट्रेन करीब डेढ़ किलोमीटर बाद रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिस कारण पिछली चार बोगियों से सात कंटेनर उछलकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। इनमें से एक कंटेनर ओएचई लाइन के पिलर से जा टकराया। जिससे दोनों अप-डाउन ट्रैक की ओएचई लाइन टूट गई और ट्रैक बाधित हो गया। हादसा होने के बाद सूचना जीआरपी और आरपीएफ थाना प्रभारी को दी गई। इसके तुरंत बात करनाल से दोनों टीम में तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने डायल 112 को फोन कर हादसे की सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस भी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 


हाइड्रा से कंटेनरों को ट्रैक से हटाया गया
रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक से कंटेनरों को हटाने के लिए एक हाइड्रा मंगवाई गई है। जिससे कंटेनरों को ट्रैक से हटाया गया। कंटेनरों को ट्रैक से हटाने के बाद ओएचई लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। अभी फिलहाल दोनों ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बंद की गई है। 

दिल्ली और अंबाला जाने वाले यात्रियों ने लिया बस का सहारा 
रोजाना की तरह दैनिक यात्री तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन हादसा होने की वजह से रेल यात्रियों को बसों की ओर दौड़ना पड़ा। रेलवे अधिकारी के अनुसार अभी फिलहाल ट्रैक बंद है। ट्रैक शाम तक ही दुरुस्त होने की संभावना है। लेकिन लगभग 11:30 बजे अप साइड की एक लाइन को चालू किया गया है। जिसमें करनाल से अंबाला की ओर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से मालगाड़ी को निकाला गया है। अधिकारियों का कहना है कि शाम तक दोनों ट्रैक शुरू कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed