फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trailer-truck collision, truck full of ice cream damaged

Karnal News: ट्राला-ट्रक की भिड़ंत, आइसक्रीम से भरा ट्रक क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Trailer-truck collision, truck full of ice cream damaged
हादसे में क्षतिग्रस्त कार स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बलड़ी बाईपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार देर रात ट्राला और आइसक्रीम से भरे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्राला सर्विस रोड से मुख्य हाईवे पर चढ़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक ट्राले के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रही कि हादसे में ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। कुछ देर के लिए हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से आइसक्रीम से लोड ट्रक मानेसर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक करनाल क्षेत्र में एनएच-44 पर पहुंचा, उसी समय सर्विस रोड से एक ट्राला हाइवे पर चढ़ने लगा। ट्राला तो आगे निकल गया, लेकिन पीछे चल रहे ट्रक का अगला हिस्सा ट्राले की पिछले हिस्से से टकरा गया।
विज्ञापन


ट्रक चालक रघु ने बताया कि टक्कर कंडक्टर साइड से हुई, जिससे केबिन को भारी नुकसान पहुंचा। उस समय वह केबिन में अकेले मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक में लोड आइसक्रीम का माल भी खराब हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद ट्राला चालक कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन बाद में वहां से चला गया। ट्रैफिक एसएचओ दर्शन सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed