{"_id":"65488fdeed0a0c71710b2df5","slug":"tragic-accident-in-karnal-canter-collides-with-car-only-son-dies-in-road-accident-before-going-to-canada-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में दर्दनाक हादसा: कैंटर ने कार में मारी टक्कर, कनाडा जाने से पहले इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में दर्दनाक हादसा: कैंटर ने कार में मारी टक्कर, कनाडा जाने से पहले इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत
Mon, 06 Nov 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:33 PM IST
सार
वीरेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई हरनूर करनाल रेलवे स्टेशन पर अपनी गाड़ी खड़ी करके ट्रेन से दिल्ली गया था। मृतक स्टेशन से गाड़ी लेने के बाद गांव लौट रहा था। कार में सवार युवक कैथल रोड स्थित गांव सिरसी के पास पहुंचा तो कैंटर ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल में कनाडा जाने की तैयारी से पहले ही परिवार का इकलौता बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। स्टेशन से लौटते हुए कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से युवक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टममे लिए भेजा। उधर, जैसे ही मृतक युवक के गांव में पता चला तो परिवार में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
घरौंडा थानाक्षेत्र के अलीपुर निवासी वीरेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई हरनूर (19) रविवार को करनाल रेलवे स्टेशन पर अपनी गाड़ी खड़ी करके ट्रेन से दिल्ली गया था। उसे कनाडा जाना था और इसी सिलसिले में फाइल लेकर दिल्ली गया था। सोमवार सुबह करीब चार बजे युवक ट्रेन से दिल्ली से करनाल रेलवे स्टेशन पर उतरा। स्टेशन से गाड़ी लेने के बाद गांव लौट रहा था। जैसे ही कार में सवार युवक कैथल रोड स्थित गांव सिरसी के पास पहुंचा तो कैंटर ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत के साथ विदेश जाने का टूटा सपना
मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र ने बताया कि अब कुछ समय पहले ही हरनूर ने 12 वीं कक्षा पास करने के बाद आइलेट्स किया था। जिसके साढ़े 6 बैंड भी आए थे। अब वह आगे की पढ़ाई करने के लिए कनाडा़ में जाना था। इसी के लिए फाइल के सिलसिले में वह दिल्ली गया था।
विज्ञापन
परिवार का सबसे प्यारा था हरनूर
परिवार में हरनूर को सभी लोग लाड़ प्यार से रखते थे। उसकी पढ़ाई-लिखाई में भी कोई कसर तक नहीं छोड़ी। परिवार का सपना था कि बेटा विदेश में जाकर भविष्य संवार सके, मगर किसी को अनहोनी का नहीं पता था कि सड़क दुर्घटना में युवक की जान चली जाएगी। युवक की मौत के बाद परिवार ने बेटे के लिए संजोय सपने अधूरे रहे गए।