फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Traders took stock of new devices

Karnal News: व्यापारियों ने नए उपकरणों की ली जानकारी

Mon, 08 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 08 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Traders took stock of new devices
करनाल। नई अनाज मंडी में आयोजित स्किल टैक इंडस्ट्रियल एक्सपो के टू एडिशन के तीसरे दिन व्यापारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भारत सरकार की एमएसएमई इकाई और हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट के मार्गदर्शन में सन कास्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के दौरान व्यापारियों ने फैक्टरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को देखा और जानकारी ली। हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुशील जैन और एक्सपो के आयोजक संजीव मक्कड़, चंद्र गुप्त ढींगड़ा, अलकेंद्र ढींगड़ा और विरेंद्र ढीगड़ा ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से व्यापारियों को नए-नए उपकरणों और फैक्टरी में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जों के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर रीता राणा ने बताया कि हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए, आने वाले समय में पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पेड़-पौधे ही काम आएंगे। आज बच्चों को स्क्रीन पर नहीं ग्रीन पर ध्यान देना चाहिए और माता-पिता को चाहिए कि वह बच्चों से पेड़-पौधे जरूर लगवाएं और इसके लिए प्रतिदिन जागरूक करे। क्योंकि आज बच्चे ग्रीन पर कम स्क्रीन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। माता-पिता बच्चों को रोजाना नहीं तो सप्ताह में एक बार पार्क में लेकर जाएं और उन्हें पेड़-पौधों और औषधियों के पौधों के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed