फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trader's goods and cash worth lakhs grabbed

Karnal News: व्यापारी का लाखों का माल और नकदी हड़पी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Trader's goods and cash worth lakhs grabbed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घोघड़ीपुर गांव में कपड़ा व्यापारी का सप्लायर ने लाखों रुपये का माल और नकदी हड़प ली। पीड़ित ने मधुबन थाने में केस दर्ज कराया है।
घोघड़ीपुर निवासी राजकुमार कपड़ा व्यापारी है। वह कमीशन के आधार पर व्यापार करता है। उसकी पानीपत में गीता इंटरप्राइजिज के नाम से फर्म भी है। 17 अगस्त को वह अपने भतीजे संदीप और व्यापारी साथी बापौली निवासी यशमत के साथ गुजरात कपड़ा लेने गया था। उनके साथ उनका परिचित गांजबढ़ निवासी अमित राठी भी गुजरात के गांधीधाम पहुंचा था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने यूएस कंपनी गांधी धाम से साढ़े सात टन माल (पिलाे, रजाई, गद्दा) खरीदा था। जिसकी कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपए थी। इसके अलावा उसने अमित राठी को भी करीब पांच टन माल खरीदवाया। राजकुमार ने बताया कि कुछ माल उसने अपने लिए भी खरीदा था। उसने सारा माल अनीता कंपनी के पास रख दिया था। बाद में अमित ने यह सारा माल कंटेनर में लोड कराने के बाद पानीपत के लिए भेजा।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी बीच उसके बेटे कुलदीप दुर्घटना में घायल बेटे की देखरेख में लग गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि साढ़े 7 लाख रुपए का माल था। इसमें दो या ढाई लाख रुपए का अलग से सामान भी था। जिस पर ढाई से तीन लाख रुपए का किराया खर्च आया था। नौ सितंबर को अमित को मधुबन पीटीसी गेट के एटीएम से 95 हजार रुपए का कैश निकालकर दिया था। शिकायतकर्ता ने दिल्ली से ढाई लाख रुपए अमित के खाते में डलवाए थे और 99 हजार रुपए अमित के कहने पर गुजरात में एक महिला के खाते में डाले गए थे और एक लाख 88 हजार रुपए भी अमित को दिए गए। यह पैसा उसने अलग-अलग पार्टियों से उठाकर उसे दिया था। यह माल गुजरात से पानीपत और पानीपत से करनाल आना था मगर आरोपी माल को लेकर गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed