फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tractor driver beaten up for leaving job

Karnal News: नौकरी छोड़ने पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver beaten up for leaving job
करनाल। भादसों गांव के ट्रैक्टर चालक के साथ दो आरोपियों ने मारपीट करके घायल कर दिया। गांव निवासी रीना ने बताया कि उसका पति कर्मबीर पिछले पांच साल से सांतड़ी निवासी आरोपी अश्वनी, अजमेर निवासी सातड़ी के पास ड्राइवर है। वह आरोपियों के पास ट्रैक्टर चलाता है। उसके पति ने आरोपियों से कहा कि वह नौकरी नहीं करेगा, उसका हिसाब कर दो। आरोपी उसके पति को गाली देने लगे। 16 जून को उसका पति घर आ रहा था तो आरोपियों ने उसको कार में बैठा लिया और अपने कार्यालय ले गए। बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। उसके पति का मोबाइल भी छीन लिया। आरोपी उसके पति को दूसरी जगह ले जा रहे थे। जब आरोपियों ने कार रोकी तो उसका पति भाग गया। इंद्री थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed