{"_id":"2d711e1a159c55bba15f449b8971f897","slug":"tourism-police-raids-on-hotels-four-girls-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिज्म के होटल पर पुलिस का छापा, चार लड़कियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिज्म के होटल पर पुलिस का छापा, चार लड़कियां बरामद
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना पुलिस ने हरियाणा टूरिज्म के एक होटल पर छापामारी कर चार
विज्ञापन
लड़कियों को बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति
को काबू किया है।
फिलहाल पुलिस कोई खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की तफ्तीश की जा रही है। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि एक लड़की के फोन पर पुलिस ने छापा मारा है।
लड़की ने शिकायत की थी कि उसे कर्ण लेक के कमरे में बंद कर लिया गया है। सदर थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस के पास एक लड़की का फोन आया कि उसे होटल के एक कमरे में बंधक बना रखा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापामारी की। पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो चार लड़कियां मिलीं, पुलिस ने चारों को बरामद कर लिया, साथ ही होटल के मैनेजर समेत एक अन्य व्यक्ति को काबू कर लिया। पुलिस सभी को साथ लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि पूछताछ जारी है।