फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Took loan of Rs 10 lakh on old man's land

Karnal News: बुजुर्ग की जमीन पर ले लिया 10 लाख का लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Took loan of Rs 10 lakh on old man's land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जमीन बेचने के नाम पर पहले आरोपियों ने हेराफेरी की मगर इस काम में सफल नहीं हो सके तो बाद में पीड़ित से जमीन को किराए पर लेकर बैंक से 10 लाख रुपये का लोन ले लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित बुजुर्ग ने केस दर्ज कराया है।

अर्बन अस्टेट निवासी पुरुषोत्तम बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने नीलोखेड़ी के रायपुर रोडान निवासी जयप्रकाश, अंग्रेजी देवी, कमला देवी, शांति देवी, सुख देवी, जयभगवान, नरेश से 14 नवंबर 2006 को 20 बीघा जमीन खरीदी थी। आरोपियों ने इस जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। कोर्ट में आदेशानुसार 15 दिसंबर 2009 को पीड़ित के पक्ष में फैसला सुनाया गया। 30 अगस्त को जमीन बुजुर्ग के नाम कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इस याचिका को बाद में कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग से जमीन 40 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर ले ली। कुछ महीनों तक किराया दिया और बाद में बंद कर दिया। आरोपियों ने इस जमीन पर बैंक से 10 लाख रुपये का लोन ले लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed