फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Took information about research from scientists

Karnal News: वैज्ञानिकों से अनुसंधानों की ली जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Took information about research from scientists
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) में वीरवार को तीन दिवसीय आईसीएआर की समीक्षा (क्यूआरटी) की बैठक खत्म हुई। टीम के चेयरमैन एवं पूर्व निदेशक डॉ. एनके त्यागी व अन्य पदाधिकारियों ने वैज्ञानिकों से उनकी उपलब्धियों, कार्यो, अनुसंधानों, संस्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। अभी टीम किसानों के खेतों में लगे प्रदर्शन और देश के विभिन्न हिस्सों में सीएसएसआरआर के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों का भी दौरा करके समीक्षा करेगी।
सीएसएसआरआई के निदेशक डॉ.आरके यादव ने समीक्षा बैठक के अंतिम दिन समीक्षा समिति के चेयरमैन एवं कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ.एनके त्यागी व अन्य टीम सदस्य पूसा नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राध्यापक डॉ.एनके सिंह, एचएयू हिसार के पूर्व डीन डॉ.अशोक कुमार, पूर्व परियोजना समन्वयक डॉ.एसके गुप्ता, पूर्व सीजीएम नाबार्ड डॉ.केजेएस सत्यसाई, सीएसएसआरआई के पूर्व निदेशक डॉ,प्रबोधद्द्र शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन

टीम सदस्यों ने पिछले दो दिनों में संस्थान के भ्रमण व प्रदर्शन देखने के बारे में वैज्ञानिकों से सवाल पूछे, जिनके बारे में संबंधित वैज्ञानिकों ने जानकारी दी। मृदा एवं फसल प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ.अरविंद कुमार रॉय ने वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई सिफारिशों के बारे में जानकारी दी। उपलब्धियां व प्रदर्शन और उनके अनुसंधान परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। चेयरमैन ने अब तक के कार्यो की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक डा़.आरके यादव ने बताया कि समिति अभी संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र भड़ूच (गुजरात), लखनऊ (यूपी) और कैनिंग टाउन (पश्चिमी बंगाल) में जाकर भी कार्यो व उपलब्धियों को देखेगी। इसके बाद वह संस्थान की मैन पावर में बढ़ोतरी, आवश्यकताओं, सुविधाओं को बढ़ाने, किसी बदलाव आदि का सिफारिश भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से करेगी। इसमें डॉ.अनिल कुमार, डॉ.डीएस बुंदेला, डॉ.आरके फगोड़िया सहित कई वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed