फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tomato crop in the grip of blight disease, farmers worried...

Karnal News: ब्लाइट बीमारी की चपेट में टमाटर की फसल, किसान चिंतित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Tomato crop in the grip of blight disease, farmers worried...
- तरावड़ी क्षेत्र में किसानों की करीब 500 एकड़ टमाटर की फसल प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। कई दिनों से खराब मौसम का टमाटर की फसल पर बुरा असर पड़ा है। तरावड़ी के आसपास के गांव पधाना, गांगर, सीकरी, खेड़ीमान सिंह, तखाना के क्षेत्र के किसानों की करीब 500 एकड़ में लगी टमाटर की फसल ब्लाइट बीमारी की चपेट में है। जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।
बताते हैं कि कई दिनों से सूरज न निकलने व ठंड की वजह से टमाटर के पौधों पर पड़ी फंगस बनी बीमारी सभी फसलों में फैलती नजर आ रही है, लेकिन टमाटर की फसल नाजुक होने के कारण इस पर इसका अधिक असर पड़ रहा है। पधाना गांव के सोनी, बोबी, धूमसिंह व गांगर गांव के परवीन, बिटटू राणा, बबलू राणा, प्रदीप किसानों का कहना है कि टमाटर की फसल को बचाने के लिए हर-चार दिन के बाद खेत में फंगीसाइड दवाई का स्प्रे किया जा रहा है। जिस पर प्रति एकड़ पांच हजार रुपये खर्च आता है और हाइब्रिड टमाटर तो अभी मार्च में टूटना शुरू होगा। जिसे बचाने के लिए किसानों को काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि तरावड़ी के आसपास के कई गांवों में लगभग 3000 एकड़ जमीन में टमाटर की पैदावार होती है। ब्लाइट बीमारी का असर टमाटर की लगभग 90 प्रतिशत फसल पर हो रहा है। इसे बचाने के लिए टमाटर पर दवाई का स्प्रे किया जा रहा है। ध्यान न देने पर बीमारी एक ही रात में टमाटर को काला कर देती है बीमारी के कारण उत्पादन भी कम हो रहा है। किसानों ने बताया कि देसी टमाटर पर इस बीमारी का ज्यादा असर है। देसी टमाटर की फसल इस समय चल रही है, लेकिन इस बार बीमारी के साथ-साथ उपज भी काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पिछले साल तक एक एकड़ में 28 किलो की एक हजार क्रेट टमाटर निकलता था जो 250 से 300 प्रति क्रेट तक बिकता था। दवाई खर्च निकाल कर सवा लाख रुपया बच जाता था लेकिन इस बार टमाटर की फसल आधी रह गई है और फसल की बीमारी पर पूरा खर्चा हो रहा है, इसलिए किसानों को इस फसल से अबकी बार काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed