फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Toll workers beat up a policeman and a player

Karnal News: टोल कर्मियों ने पुलिस कर्मी और खिलाड़ी को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Toll workers beat up a policeman and a player
- टोल टैक्स को लेकर विवाद, सीसीटीवी में कैद वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुंडला/चिडाव। प्यौंत स्थित हाईवे 709ए पर बने टोल प्लाजा पर कार के टोल टैक्स को लेकर टोल कर्मचारियों ने कार चालक पुलिस कर्मी व क्रिकेट खिलाड़ी के साथ मारपीट की। शिकायत में कार चालक सुमित कुमार ने टोल कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि रविवार को वह और उसका भाई दिल्ली पुलिस के कर्मचारी अमित कुमार असंध से दिल्ली के लिए ड्यूटी पर जाते समय प्यौंत के पास बने टोल प्लाजा पर पहुंचा। वहां टोल नाके को पार करने के लिए उसने अपना पुलिस का आईकार्ड दिखाया तो टोल कर्मचारी ने कहा कि यह कार्ड नहीं चलेगा। जिसको लेकर टोल फीस नकद व फास्ट टैग से राशि कटवानी पड़ेगी, लेकिन फास्ट टैग में राशि न होने के कारण अधिक समय लग गया। जिससे वाहनों की लाइन लग गई।
इसी बात को लेकर टोल कर्मी व कार चालक में कहासुनी हो गई। कुछ समय बाद टोल पर तैनात अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। जब कार चालक कार को लेकर चला तो टोल कर्मचारी कार की खिड़की पर लटक गया और अन्य टोल कर्मचारी उसके पीछे दौड़ पड़े। देखते ही देखते कार चालक व टोल कर्मचारियों के बीच हाथापाई व मारपीट शुरू हो गई। जिससे कार सवार दोनों भाईयों को काफी चोटें आईं। निसिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें टोल कर्मचारी कार चालक को पीटते नजर आए।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। एक टोल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश पांडे, थाना प्रभारी निसिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed