{"_id":"67200a78e6ef482c52029ea4","slug":"toll-workers-beat-up-a-policeman-and-a-player-karnal-news-c-18-knl1008-509018-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियंत्रित क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को पनपने न दें अधिकारी : उत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियंत्रित क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को पनपने न दें अधिकारी : उत्तम
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में जिला टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में शहरी क्षेत्र में पनप रही नई अवैध कॉलोनियों पर चिंता व्यक्त की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह शहरी एवं नियंत्रित क्षेत्र में नई अवैध कॉलोनियों को पनपने न दें। यदि कोई अवैध निर्माण तथा अवैध कॉलोनियों को विकसित करता मिले तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में दौरे कर कर अवैध कॉलोनियों को विकसित होने से रोकें।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में कहा कि नई अवैध कॉलोनियां विकसित करने करने लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए, विशेषकर शहर में बाहरी क्षेत्र पर। टास्क फोर्स के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। जिन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जाता है, उनकी निगरानी रखें ताकि वहां दुबारा अवैध निर्माण कार्य न हो सके। यदि वहां दोबारा से निर्माण कार्य किया जाता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखें। प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। समय पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा एनफोर्समेंट ब्यूरो की मदद ली जा सकती है।
डीटीपी सतीश कुमार ने कहा कि एक सितंबर से 25 अक्तूबर तक अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। दो और नई कॉलोनी घरौंडा व करनाल में विकसित होने की जानकारी मिली थी, जिनकों नोटिस दिया गया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एसडीएम असंध राहुल, एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, एसडीएम इंद्री सुरेंद्र पाल, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार, एनफोर्समेंट ब्यूरो के एसएचओ विक्रम, डीटीपी सतीश कुमार, एडीटीपी मोहित, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, नगर निगम व नगर पालिकाओं के म्युनिसिपल इंजीनियर मौजूद रहे।