फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   today will arrive dead body from america

आज पहुंचेगा उपलाना के युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
today will arrive dead body from america
अमेरिका के कैलिफोर्निया में उपलाना के युवक की हत्या के मामले में अब उसका शव गांव में पहुंच सकेगा। गुरुवार को उसका शव अमेरिका से रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि देर रात 12.10 मिनट पर हवाई जहाज दिल्ली पहुंचेगा जहां से परिजन उसका शव लेकर गांव आएंगे। दूसरी ओर देर रात तक परिजन गांव में शव का इंतजार करते रहे। परिजनों के अनुसार, शव पहुंचने पर शुक्रवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि असंध के डेरा साईया वाले (उपलाना) का रहने वाला मनिंदर लगभग 9 महीने पहले ही अमेरिका गया था, जहां लगभग छह महीने जेल में रहने के बाद मनिंदर रिहा हुआ था। इसके बाद वह कैलिफोर्निया में एक स्टोर पर काम कर रहा था, जहां 22 फरवरी को एक व्यक्ति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। तब से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से मनिंद्र का शव वापस लाने की गुहार लगाई थी। इस पर सरकार के साथ ही अमेरिका व अन्य देशों में रह रहे भारतीयों ने परिवार की आर्थिक मदद की और आखिरकार शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हुई। मनिंद्र के रिश्तेदार जोधवीर ने बताया कि अमेरिका से मनिंद्र का शव रवाना हो चुका है। रात 12.10 बजे फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेगा और इसके बाद शव को गांव में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed