फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today the weather is dry and tomorrow there is a possibility of drizzle

Karnal News: आज मौसम खुश्क तो कल बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Today the weather is dry and tomorrow there is a possibility of drizzle
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 जनवरी को मौसम में परिवर्तन संभव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम लगातार परिवर्तनशील है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दिनभर रही, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है लेकिन इसके बाद 22 जनवरी को मौसम में बदलाव की संभावना है, कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है।
पिछले तीन दिनों से दिन के समय में धूप निकलने से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। सोमवार की सुबह कोहरा भी नहीं रहा। सुबह जल्दी ही धूप निकली। जिसके कारण बाजार भी गुलजार रहे, लोगों को कड़ाके की सर्दी से भी राहत रही। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार से एक और सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.8 दर्ज किया, जो रविवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस था, ये तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को सोमवार जैसा ही मौसम रह सकता है, कोहरा की संभावना कम ही है लेकिन 22 जनवरी को मौसम में परिवर्तन आ सकता है। एक पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य में मौसम में बदल सकता है। करनाल जिले में भी इसका असर हो सकता है। इस दिन आसमान पर बादलों की आवाजाही के साथ साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। 23 जनवरी से कोहरा छा सकता है, आसमान पर बादलों की आवाजाही भी रह सकती है। इससे 22 व 23 जनवरी तो अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद 24 जनवरी से मौसम एक बार फिर खुश्क रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed