फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today the decision on the post of head will be taken, 1933 lawyers will cast their votes.

Karnal News: आज होगा प्रधान पद का फैसला, 1933 वकील डालेंगे वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Today the decision on the post of head will be taken, 1933 lawyers will cast their votes.
करनाल। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए शुक्रवार को 1933 मतदाता अपने उम्मीदवारों को वोट डालेंगे। इसके बाद शाम को वोटों की गिनती के बाद ही परिणाम की घोषणा होगी। प्रधान पद के लिए संदीप चौधरी और चांदवीर मढाण के बीच रोमांचक मुकाबला है। हर किसी की निगाहें दोनों ही उम्मीदवारों पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चांदवीर मंढाण और संदीप चौधरी चुनाव मैदान में हैं। वहीं उपप्रधान के लिए हरीश आर्य, गोपाल चौहान, पर्व शर्मा, परमजीत सिंह वड़ैच, जयपाल कश्यप व प्रदीप सैनी, महासचिव के लिए विकास संधु, पुनीत चौधरी व नवीन राणा, संयुक्त सचिव के लिए अमरजीत व कविता तथा कोषाध्यक्ष के लिए मनोज गांधी और संदीप गुप्ता उम्मीदवार हैं। इन उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम 4:30 बजे तक वोट डाले जाएगे। इसके बाद शाम को वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित होगा। उम्मीदवारों को अपनी ओर करने के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed