फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day to deposit fees in ITI

Karnal News: आईटीआई में फीस जमा कराने का आज अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to deposit fees in ITI
- दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, कल जारी होगा रिक्त सीटों का विवरण
विज्ञापन


- करनाल आईटीआई में लेदर गुड्स मेकर की कटऑफ रही थी सबसे ऊंची

- 1828 सीटों वाली जिले की सबसे बड़ी करनाल आईटीआई में पहली सूची में 695 विद्यार्थियों का आया नाम

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आईटीआई में दाखिले का पहला चरण भी संपन्न होने जा रहा है। यहां जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में आया था, उनके दस्तावेज सत्यापित हो गए हैं। इन विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाते हुए अपनी सीट पक्की करने के लिए केवल बुधवार का ही दिन शेष है। तीन जुलाई के बाद विद्यार्थी फीस नहीं जमा करा सकेंगे। जबकि चार जुलाई को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से रिक्त सीटों का विवरण भी जारी कर दिया जाएगा।

जारी हुई आईटीआई में पहली मेरिट सूची के अनुसार, करनाल की राजकीय आईटीआई में 76.71 प्रतिशत के साथ लेदर गुड्स मेकर ट्रेड की सबसे ऊंची कटऑफ रही है। वहीं 34 प्रतिशत के साथ वेल्डर ड्यूल ट्रेड की सबसे कम कटऑफ गई है। पहले चरण में 1828 सीटों वाली जिले के सबसे बड़ी करनाल आईटीआई में 695 विद्यार्थियों का नाम आया था। यहां पांच ट्रेड ऐसी भी रही, जिसकी कटऑफ 50 प्रतिशत के नजदीक या नीचे तक गई है, फिर भी इसमें 10 से कम विद्यार्थियों का नाम आया है।
विज्ञापन

इसके अलावा ड्रग्समैन मेकेनिकल एससीवीटी और जीओ इन्फोर्मेटिक्स असिस्टेंट एससीवीटी में एक भी विद्यार्थी का नाम नहीं आया है। करनाल जिले में नौ राजकीय और 12 प्राइवेट आईटीआई हैं। राजकीय आईटीआई में 3768 सीटें स्वीकृत हैं, इन पर दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



---ऐसे चलेगी प्रक्रिया
पहला चरण-

- 03 जुलाई तक : फीस जमा

- 04 जुलाई : रिक्त सीटों का ब्योरा

दूसरा चरण-

- 09 जुलाई : मेरिट कम सीट अलॉटमेंट

- 09 से 12 जुलाई : फिजिकल दस्तावेज सत्यापन

- 09 से 13 जुलाई : फीस जमा

- 14 जुलाई : रिक्त सीटों का ब्योरा


आईटीआई में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट कम सीट अलॉटमेंट जारी हो चुकी है। जिन विद्यार्थियों का सूची में नाम आया है, वे तीन जुलाई तक फीस भरते हुए दाखिला प्रक्रिया को पूरा करा सकते हैं।
- मुकेश भारद्वाज, दाखिला नोडल अधिकारी, आईटीआई करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed