Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day of paddy procurement, 1.97 lakh MT of paddy still lying in the mandis.

Karnal News: धान खरीद का आज अंतिम दिन, मंडियों में अब भी 1.97 लाख एमटी धान पड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of paddy procurement, 1.97 lakh MT of paddy still lying in the mandis.
धान खरीद का आज अंतिम दिन, मंडियों में अब भी 1.97 लाख एमटी धान पड़ा - फोटो : धान खरीद का आज अंतिम दिन, मंडियों में अब भी 1.97 लाख एमटी धान पड़ा
1326 करोड़ रुपये का भुगतान, हजारों किसानों को अब भी इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। धान खरीद सीजन का रविवार को अंतिम दिन है, लेकिन जिले की मंडियों में अब भी 3,960 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद बाकी है। आखिरी दौर में निजी खरीदारों ने खरीद की रफ्तार बढ़ाई है। इसके बावजूद कुल आवक के मुकाबले खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। अब तक जिले की मंडियों में 10,36,148 एमटी धान पहुंच चुका है। इसमें से सरकारी एजेंसियों ने 8,98,188 एमटी और निजी खरीदारों ने 1,34,000 एमटी धान खरीदा है। इस तरह कुल खरीद 10,32,188 एमटी तक पहुंच गई है।
खरीद के मुकाबले उठान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सरकारी और निजी खरीदारों की कुल खरीद में से अब तक 8,34,905 एमटी धान का उठान हुआ है। ऐसे में 1,97,283 एमटी धान मंडियों में पड़ा है। कुल खरीद के मुकाबले उठान करीब 81 प्रतिशत ही हुआ है। इससे साफ है कि खरीद सीजन समाप्त होने के बाद भी मंडियों से धान का उठान जारी रहेगा। उठान में देरी के कारण मंडियों में जगह की कमी और किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

उधर, किसानों को भुगतान के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। अब तक किसानों को 1,326 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि हजारों किसानों की पेमेंट अभी अटकी हुई है। उठान में देरी का असर भुगतान प्रक्रिया पर भी पड़ रहा है। किसानों की मांग है कि मंडियों में पड़े धान का जल्द उठान करवाकर बकाया राशि जारी की जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल की रकम के लिए और इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब, खुले में पड़े धान के कट्टे
शनिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में हल्के बादल छाए रहे और कोहरा भी रहा। वहीं, मंडियों में खरीदे गए धान के हजारों कट्टे शेडों के बाहर खुले में पड़े हैं। ऐसे में बारिश होने पर धान भीगने का खतरा बना हुआ है। उठान में देरी के कारण किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। यदि मौसम खराब होता है तो खुले में रखे धान को नुकसान पहुंच सकता है।


सरकारी खरीद धीमी होने के कारण अंतिम तारीख नजदीक आने पर निजी खरीदारों को भी खरीद में शामिल किया गया। इससे खरीद की रफ्तार में तेजी आई है। फिलहाल मंडियों में 3,960 एमटी धान की खरीद बाकी है, जिसे रविवार को पूरा कर लिया जाएगा।
- सुनील ढुल, मंडी सुपरवाइजर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed