फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today is the last day for admission, waiting list will be released tomorrow

Karnal News: दाखिले का आज अंतिम दिन, कल जारी होगी प्रतीक्षा सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission, waiting list will be released tomorrow
- दस्तावेजों के अभाव में नहीं रुकेगा दाखिला, मिलेगा 30 दिन का अतिरिक्त समय
विज्ञापन


- मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले का पहला चरण होगा संपन्न

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में पहले ड्रा के तहत दाखिले कराने का सोमवार को अंतिम दिन है। जिन विद्यार्थियों का सूची में नाम आया है, वे आज दस्तावेज जमा कराते हुए दाखिला ले सकते हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए प्रतीक्षा सूची 22 अप्रैल को जारी होगी।

सीटें खाली रहने की अवस्था में दाखिले का दूसरा दौर 23 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। विदित हो कि 16 अप्रैल को पहला ड्रा निकाला गया था। पूर्व में जारी निर्देशानुसार 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले और दिव्यांग विद्यार्थियों से विद्यालय विकास निधि नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा कक्ष में ही बिठाया जाएगा। वन क्लासरूम वन टीचर व्यवस्था लागू की जाएगी। छात्र अध्यापक अनुपात के अनुसार ही कमरे निर्धारित किए जाएंगे। किसी भी बच्चे को दस्तावेज के अभाव में दाखिले से वंचित नहीं किया जाएगा। बच्चे व अभिभावक को अस्थाई दाखिला देकर 30 दिन का समय प्रदान किया जाएगा। यदि आरक्षित सीटों के लिए समुचित संख्या में आवेदन नहीं आते हैं तो इन सीटों को सामान्य श्रेणी से भरा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




नए दाखिलों के लिए शिक्षण माध्यम की बाध्यता नहीं

विद्यालय में उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर कक्षा छठी, नौंवी और 11वीं में भी दाखिले अन्य सभी कक्षाओं की तरह (कक्षा पहली के अतिरिक्त) केवल सीटें रिक्त होने की अवस्था में ही किए जाएंगे। इन कक्षाओं में नए दाखिलों के लिए शिक्षण माध्यम की कोई बाध्यता नहीं है। नए अथवा पुराने छात्र-छात्राओं के दाखिले उनकी प्राथमिकता के आधार पर अंग्रेजी या हिंदी किसी भी माध्यम में किए जा सकते हैं। कक्षा 11वीं में दाखिले के सन्दर्भ में विद्यालय में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जानी है।



दाखिले के लिए आवश्यक दस्तावेज

जन्म प्रमाणपत्र, आंगनबाड़ी अभिलेख, माता-पिता अथवा सरंक्षक का आयु के लिए शपथ पत्र जरूरी है। रिहायश प्रमाणपत्र आधार कार्ड/परिवार पहचान पत्र। आवेदन का फार्म विभाग द्वारा पहले से ही तैयार किये गए आवेदन फार्म पर ही भरना होगा। यह आवेदन फार्म स्कूल द्वारा अभिभावकों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। किसी भी बच्चे को दस्तावेज के अभाव में दाखिले से वंचित नहीं किया जाएगा। बच्चे को अस्थाई दाखिला देकर 30 दिन का समय प्रदान किया जाएगा। यदि आरक्षित सीटों के लिए समुचित संख्या में आवेदन नहीं आते हैं तो इन सीटों को सामान्य श्रेणी से भरा जाएगा।




वर्जन

मॉडल संस्कृति विद्यालयों में प्रतीक्षा सूची 22 अप्रैल को जारी होगी। 23 अप्रैल से सीटें खाली रहने की अवस्था में दाखिले का दूसरा दौर शुरू होगा। जिन विद्यार्थियों का पहले चरण में नाम आया है, वे सोमवार को दाखिला करा सकते हैं। - सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed