फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Today in graduation, tomorrow is the last day for admission in ITI.

Karnal News: स्नातक में आज, आईटीआई में दाखिले का कल अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Today in graduation, tomorrow is the last day for admission in ITI.
- संस्थान प्रबंधन की विद्यार्थियों से अपील, दाखिले का अंतिम अवसर न गंवाएं
विज्ञापन

मिशन एडमिशन

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में चल रही स्नातक और आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया तीन बार आगे बढ़ने के बाद अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वे शीघ्र समय रहते दाखिला ले लें। इसके बाद उन्हें दाखिले का अवसर नहीं मिलेगा। जारी अधिसूचना के अनुसार, स्नातक में दाखिले की अंतिम तिथि 30 अगस्त और आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

आईटीआई के प्रिंसिपल ने बताया कि दाखिले के लिए इच्छुक जो उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं या फिर तत्काल पंजीकरण करवाते हैं, वो भी अपने मैरिट कार्ड 31 की दोपहर तक आईटीआई में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद ऑफलाइन आवेदनों की संयुक्त मेरिट लिस्ट संस्थान स्तर पर तैयार की जाएगी। संस्थान में रिक्त पड़ी दाखिला सीटों के प्रति शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच करके ऑन द स्पॉट विभिन्न व्यवसायों में दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन


दाखिला पाने के सफल उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस जमा करवाने की पुष्टि करनी होगी। प्रिंसिपल ने बताया कि 10वीं के बाद आईटीआई में दो वर्षीय व्यवसाय का कोर्स पूरा करने के बाद हिंदी या अंग्रेजी की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं पास का प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। वहीं, लड़कियों के लिए निःशुल्क बस पास की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सेना की अग्निवीर भर्ती योजना में आईटीआई पास उम्मीदवारों को विशेष अंकों का भी प्रावधान है। साथ ही अनुसूचित जाति के सभी प्रशिक्षणार्थियों को 1000 रुपये की टूलकिट की राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में अभी भी 15 फीसदी सीटें रिक्त
राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान के अनुसार, स्नातक और पीजी दोनों में ही पहले सप्ताह के दौरान 100 रुपये लेट फीस लगी थी। 16 अगस्त तक इसी तरह से दाखिला दिया गया। जबकि अब दूसरे चरण यानी 17 अगस्त के बाद से 100 रुपये लेट फीस के साथ-साथ प्रति दिन के हिसाब से 100 रुपये अलग से जुर्माना के साथ दाखिला दिया जा रहा है। जिले के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक की करीब 15 प्रतिशत सीटें अभी भी रिक्त बची हैं। ग्रामीण क्षेत्र के कई संस्थान ऐसे हैं, जहां पर आधी से ज्यादा सीटें रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए विभाग ने एक मौका दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed