फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tired of the antics of the mischievous, the 11th student hanged herself

Karnal News: मनचले की हरकतों से तंग 11वीं की छात्रा ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tired of the antics of the mischievous, the 11th student hanged herself
मनचले की हरकतों से तंग 11वीं की छात्रा ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन


पिता बोला-बेटी के लिए आरोपी के घर जाकर जोड़े हाथ, फिर भी करता था परेशान
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस कर रही आरोपी की तलाश, दो बच्चों का है बाप

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दो बच्चों के पिता और मनचले पड़ोसी से तंग आकर 11वीं की छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक छात्रा के पिता की मानें तो उसने आरोपी के परिजनों से कई बार इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। यही नहीं बेटी की रक्षा के लिए आरोपी के घर जाकर हाथ भी जोड़े, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे तंग आकर छात्रा ने अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
माता-पिता भले ही मजदूरी करते थे, लेकिन बेटी का सपना था कि वह पढ़ लिखकर डाक्टर बनेगी और परिवार का दुख दूर करेगी, लेकिन एक मनचले की करतूतों ने उसके सपनों पर पानी फेर दिया। मामला सदर थानाक्षेत्र के एक गांव का है, जहां शनिवार को छात्रा के माता-पिता मजदूरी के लिए गए थे और भाई एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। घर पर छात्रा के साथ सिर्फ उसकी दादी थी। इस दौरान दोपहर करीब एक बजे लोगों की नजर मकान की खिड़की पर पड़ी, जहां अंदर पंखे से फंदा लगाकर लटकी छात्रा को देखा गया। इसके बाद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। माता-पिता और भाई घर पहुंचे और मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी और पढ़ने में काफी होशियार थी, लेकिन पड़ोसी सतीश कुमार-35 की हरकतों से वह तंग आ चुकी थी। आरोपी करीब तीन माह से उसके पीछे पड़ा था और लगातार परेशान करता था। परिजनों से शिकायत के बावजूद उसके मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजता था। घर से उसका बाहर आना-जाना भी मुश्किल कर दिया था, जिस कारण तंग आकर उसने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
छात्रा के आत्महत्या की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- जमशेर सिंह, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed