फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Time of bus going to Katra changed, now it will be available at 8.40

कटरा जाने वाली बस का समय बदला, अब 8.40 बजे मिलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Time of bus going to Katra changed, now it will be available at 8.40
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रोडवेज ने करनाल से कटरा जाने वाली बस के समय में बदलाव किया है। अब यह बस सुबह 8.40 बजे रवाना होगी। पहले बस का समय सुबह 7.20 बजे था। बताया जा रहा है कि यात्रियों की मांग पर रोडवेज ने समय बदला है, ताकि दूसरे जिलों से भी आकर यात्री आसानी से बस पकड़ सकें। यह बस करनाल से सुबह चलकर रात्रि नौ बजे कटरा पहुंचेगी।
करनाल डिपो से तीन बसें कटरा के लिए रिजर्व हैं, लेकिन रोजाना एक बस ही रवाना होती है। यह बस रात में कटरा पहुंचने के बाद अगले दिन कटरा से सुबह साढ़े छह बजे करनाल होते हुए दिल्ली तक के लिए चलती है। इसका करनाल में पहुंचने का समय शाम सात बजे के करीब है। वहीं रात 10 बजे दिल्ली पहुंचती है। दिल्ली में रात रुकने के बाद अगले दिन दिल्ली से चंडीगढ़ तक यही बस चलती है। करनाल डिपो से चलने वाली इस बस में रोजाना पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला से भी यात्री वैष्णो देवी के लिए जाते हैं। अब बस रवानगी का समय बढ़ने से दूसरे जिलोें से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यात्रियों की मांग पर कटरा की बस के समय में फेरबदल किया है। अब बस रोजाना सुबह 8.40 बजे चलेगी। किसी भी तरह की शंका या जानकारी के लिए यात्री करनाल डिपो के हेल्पलाइन नंबर 0184-2251158 पर संपर्क कर सकते हैं। - कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed